कहा, नागरिकता संशोधन कानून देगा अल्पसंख्यकों को नया जीवन , देश के विकास बस सद्भाव में रोड़ा अटका रहे कांग्रेस व विपक्षी दल
जसवाल, ऊना ( 12 जनवरी ) हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने अपने निवास स्थान के जलग्रा बूथ के कार्यकर्ताओं की एक बैठक की। इस बैठक में कार्यकर्ताओं व जनता को नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी दी गई ।वहीं स्वामी विवेकानंद की जयंती को भी मनाया गया ।रविवार को आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देश को भावनात्मक व ऐतिहासिक रूप से मजबूत बना रहा है ।उन्होंने कहा कि 3 देशों के अल्पसंख्यकों को जो वर्षों से भारत में बिना नागरिकता के रह रहे हैं, उन्हें नागरिकता देगा और उनका जीवन सिरे से शुरू हो पाएगा ।ऐसे में इनका विरोध करना कांग्रेस का विपक्षी दलों की सोची समझी साजिश का हिस्सा है ।सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कांग्रेसी देश के विकास व सद्भाव के कदमों को खराब करना चाहते हैं, लेकिन देश की जनता कभी भी कांग्रेस को उसके मकसद में कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि झूठ का पर्दाफाश होकर रहेगा ।सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से देश के किसी भी नागरिक को कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है, इसलिए कोई भी अफवाह में ना आए। उन्होंने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में मजबूती मिली है और देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में 2 वर्ष के कार्यकाल के दौरान ऐतिहासिक कार्य सरकार ने किए हैं ।उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच सरकार के निर्णयो की जानकारी भी दी और प्रचार सामग्री भी बांटी ।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वे घर-घर जाकर सरकार की जन हितैषी नीतियों का प्रचार करें, वहीं ऊना सदर के प्रत्येक गांवो में भी भाजपा की बैठकें आयोजित की गई।
































