स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया
जसवाल, ऊना: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को जारी किए गए 10वीं और 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरज शर्मा ने विद्यार्थियों के उम्दा प्रदर्शन पर उनकी पीठ थपथपाई और अभिभावकों को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को इन छात्र-छात्राओं से प्रेरणा लेते हुए वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी में अभी से डट जाने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि दसवीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम में रिया ने 94 फ़ीसदी अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया, अहाना 93.8 फ़ीसदी के साथ दूसरे नंबर पर ही, अनिका जोशी ने 93 फ़ीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। चौथे स्थान पर साहिल ने 90.4 फ़ीसदी अंक, पांचवें पर पलक ने 90 फीसदी अंक और छ्ठे पर स्वाति और सक्षम ने 89 प्रतिशत अंक अर्जित किए। सातवें स्थान पर मृदुल ने 88.6 प्रतिशत अंक, आठवें पर राधिका ने 87.2 फीसदी, नौवें स्थान पर निहालिका, अक्षिता भारद्वाज और अनुराधा ने 87 प्रतिशत अंक और दसवें स्थान पर रहे अर्जुन और रोज़ल ने 86 फीसदी अंक अर्जित किए। स्कूल के प्लस टू के रिजल्ट में भी छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय की छात्रा अर्चिसा शर्मा ने 93 फ़ीसदी अंक हासिल करते हुए ओवरऑल टॉपर का खिताब अपने नाम किया। इप्शिता ने 92.8 फीसदी अंक हासिल कर दूसरा स्थान पाया। प्रभजोत कौर ने 90 फीसदी अंकों के साथ तीसरा और जसनूर ने 89 प्रतिशत अंक हासिल कर चौथा स्थान अर्जित किया। तारुषी शर्मा ने 88.4 फीसदी अंकों के साथ पांचवां, सुकृति और कशिश ने 87.4 अंकों के साथ छठा, स्मिता ने 85.4 अंकों के साथ सातवां, वृंदा ने 83.6 फीसदी अंकों के साथ आठवां, त्रिष्टि ने 82.4 अंक हासिल कर नौवां और सयंम ने 81.2 अंकों के साथ दसवां स्थान पाया। विषय विशेष में बायोलॉजी में तारुषि 99 फ़ीसदी और अंग्रेजी में 98 फीसदी अंक हासिल किए, फिजिक्स में जसनूर ने 91 प्रतिशत अंक अर्जित किए। अकाउंट्स में 92 फीसदी अंक हासिल किए अर्चिसा ने इकनॉमिक्स में 95 फीसदी, पॉलिटिकल साइंस में 95 फीसदी अंक पाए, इतिहास में वृंदा ने 96 फीसदी अंक हासिल किए, शारीरिक शिक्षा में मान्या ने 96 फीसदी अंक पाए।




























