राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने बीएससी तृतीय सेमेस्टर की के यू के मेरिट लिस्ट में मचाई धूम
करनाल, आशुतोष गौतम ( 11 जून) ) पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बीएससी मेडिकल साइंस के तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है। महाविद्यालय की छात्रा अंजलि ने 370 में से 326 अंक प्राप्त किए और विश्व विद्यालय की मेरिट सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी महाविद्यालय के दीपांशु बंसल ने 320 अंक प्राप्त किए और सूची में छठा स्थान, अमन ने 312 अंक प्राप्त करके 11वां स्थान, विभूति ने 311 अंक प्राप्त करके 12वां स्थान और श्रेया जुनेजा ने 303 अंक प्राप्त किए। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ रेखा शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए सभी सफल छात्रों, अभिभावकों और विज्ञान संकाय के सभी अध्यापकों को बधाई दी। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ रेखा शर्मा ने बताया कि इस महाविद्यालय के सभी छात्र अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हैं। दीपांशु बंसल और उनकी टीम ने हरियाणा स्टेट साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता में भी तृतीय स्थान प्राप्त कर 20000 की नगद राशि जीती थी। सभी सफल छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज के प्राचार्य डॉ रेखा शर्मा, अध्यापक डॉ प्रवीण वत्स, डॉ रंजीत सिंह, डॉ लक्ष्मी, डॉ रेखा जांगड़ा, डॉ नीरज, डॉ सुविधा, डॉ सरला, डॉ छिल्लर, डॉ सुरेंद्र, डॉ गौरव और डॉ सुखराज को दिया।































