आधुनिक शिक्षा केन्द्र को दिखाते हुए सनराइज संस्था द्वारा गणतंत्र दिवस पर गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण केन्द्रो पर निकाली झांकी सभी के आकर्षण का केंद्र रही
जसवाल, ऊना, जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा श्रीमति नीलम र्शमा, प्रधानाचार्य डाइर्ट राकेश अरोड़ा, गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण केन्द्रो के समन्वयक संजीव ठाुकर के मार्गदशन संयुक्त तत्वावधान में सनराइज संस्था द्वारा गणतंत्र दिवस जिला प्रशासन के सहयोग से स्लम क्षेत्र बनाए गए आधुनिक शिक्षा केन्द्रो को दिखाते हुए झांकी निकाली गई जिनमें गरीब प्रवासी बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कि जाती है जहां उनका सर्वागीण विकास होता है तथा उसके उनको मुख्य धारा से जोडा जाता है । वर्तमान में समग्र शिक्षा के तहत व सरकार के सहयोग से 39 केन्द्र चलाए जा रहे है जिसमें लगभग 1400 बच्चे शिक्षा ग्रहन कर रहे है । सनराइज शिक्षण संस्थान ऊना इस महत्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए जी जान से लगा हुआ है ताकि इस उद्देश्य को सफल बनाया जा सके। गेर आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र में करीब 600 प्रवासी बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। गरीब परिवारों को अपनी रोजी रोटी कमाने की चिन्ता लगी रहती है और शिक्षा से प्रवासी परिवारों को बंचित रहना पड़ता है। इन्हीं गरीब प्रवासी बच्चों को सनराइज शिक्षण संस्थान ऊना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उनको प्रकाशमय जीवन प्रदान किया जा रहा है। ताकि यह गरीब प्रवासी बच्चे भी समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें। सनराइज संस्था जिला ऊना में विगाग के वितीय सहयोग से करीब 25 गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण केन्द्र चला रही है और लगभग 600 प्रवासी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। सनराइज संस्था गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण केन्द्रो का संचालन वर्ष 2015 से कर रही है । समय – समय पर विभाग व प्रशासन द्वारा इन केन्द्रो के संचालन के लिए कई वदलाव किये गये है उन में जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में आधुनिक केन्द्रो का निर्माण भी करवाया गया है । गुणात्मक शिक्षा के लिए सनराईज संस्था ने अपनी वचनवदता को ध्यान में रखते हुए केन्द्रो में स्वच्छताए सत्यता बौधिक व व्यवहारिक शिक्षा तथा अनुशासन के साथ खेल – खेल में शिक्षा देने का काम भी किया है ताकि बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में रुचि बनी रहे । संस्था ने समय समय पर इन बच्चो के लिए स्वास्थ्य जांच कैप व खेल कुद प्रतियोगिताए भी आयोजित की है। जिससे इनका सर्वांगीण विकास हो सके। सनराइज संस्था के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता विजय डोगरा ने कहा कि इस संस्था की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि लगभग 3000 प्रवासी बच्चों को शिक्षा देकर उनको मुख्य धारा में जोड़ चुके है। इस मामले में ऊना जिला अग्रणी है और सनराइज संस्था मुख्य भूमिका निभा रही है।सनराइज शिक्षा संस्था के सचिव मेहन्द्र डोगरा ने बताया कि उनका हर संभव प्रयास है कि कोई भी प्रवासी बच्चा अशिक्षित नही रहे जिसके लिए संस्था के लोग कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्य से रोजगार हेतु बेरोजगार लोग परिवार सहित यहा आते हैं जिसके परिणाम स्वरूप उनके बच्चे शिक्षा के अधिकार से वंचित रह जाते है इसलिए सरकार द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत स्कूल से बाहर बच्चों के लिए गैर.आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंन्द्र खोलने का प्रावधान किया है और उनकी संस्था इस कार्य को आगे बढ़ा रही है।




























