मोदी सरकार द्वारा पेश बजट ने देश के विकास को नई गति दी – कमल सैनी
जसवाल, ऊना ( 3 फरवरी ) हरोली भाजपा युवा मोर्चा ने मंडल अध्यक्ष कमल सैनी के नेतृत्व में प्रेस वार्ता करते हुए केंद्र सरकार के बजट को देश को गति देने वाला बजट करार दिया है । उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पेश हर बजट ने देश को नई गति दी है तथा इस वर्ष का जो बजट है उससे किसानों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने वाला है तथा केंद्र सरकार ने किसानों को प्राथमिकता के आधार पर बजट की सरचना की है तथा महिला सशक्तिकरण को ओर भी ज्यादा बढ़ावा देने वाला केंद्रीय बजट है । उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों की दशा को ओर सुधारने के लिए नेको योजनाए इस बजट में है जिससे ग्रामीण इलाकों को नई दिशा मिलेगी तथा ग्रामीण इलाके ओर भी ज्यादा विकसित होंगे तथा ग्रामीण इलाकों के लोगो लोगो की आर्थिकी में भी बढ़ोतरी होगी । उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट से औद्योगिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा जिससे औद्योगिक निवेश के नए रास्ते खुले है औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन बढ़ाने के साथ साथ नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना से बेरोजगारों को नोकरी मिलेगी तथा देश की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी । मध्यम बर्गीय के लिए बजट सराहनीय योग्य है उनके लिए इनकम टैक्स में अलग अलग स्लैब बनने से मध्यम वर्ग और भी ज्यादा खुशहाल होगा । उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है लोगो की सेहत का ख्याल करते हुए स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने पर जोर दिया गया है ताकि देश का हर नागरिक स्वस्थ्य रहे । केंद्र सरकार के बजट में शिक्षा के क्षेत्र को ओर आगे ले जाना मोदी सरकार का एक मात्र उद्देश्य है इसके लिए शिक्षा के क्षेत्र को ओर सदृढ़ करने व उच्च गुणवत्ता लाने का प्रयास किया गया है । उन्होंने कहा कि हर वर्ग को तरजीह देकर देश को आगे बढ़ाने का काम बजट में किया गया है । मोदी जी के नेतृत्व में देश सुपर पावर बनने जा रहा है तथा जमीनी स्तर की चीजों को बजट में लिया गया है जिसका लाभ देश की जनता को मिलेगा । उन्होंने कहा कि देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तथा केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर की ने एक स्वस्थ और बेहतर बजट देश की जनता को समर्पित कर सबका साथ सबका विकास नारे को ओर भी ज्यादा बुलन्द किया है । उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट का हिमाचल प्रदेश को सीधा लाभ मिलेगा क्योंकि केंद्रीय बजट में हिमेचल प्रदेश को आगे बढ़ाने पर भी बिशेष बल दिया गया है । इस अबसर पर रजत राणा , प्रदीप राणा , अनूप शर्मा , कैलाश राणा , विशाल कुमार , साहिल शर्मा , योगेश धीमान भी मौजूद थे ।

































