कहा लगातार तीसरी बार बजट टैक्स फ्री पेश, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की सभी वर्गौ को राहत देने की ईमानदार कौशिश
जसवाल, ऊना ( 7 मार्च ) प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश उद्योग निगम प्रो राम कुमार ने शनिवार को ऊना में पत्रकारों से कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा लगातार तीसरी बार बजट टैक्स फ्री पेश किया गया है वह एतिहासिक है और सभी वर्गौ को राहत देने की ईमानदार कौशिश मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि बजट से बिपक्ष भी चारो खाने चित दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा देश में बेरोजगारी बहुत बड़ी समस्या है जिस पर ध्यान दिया जा रहा है । प्रदेश में 20 हजार नौकरियां देने का प्रवधान बजट में किया गया है जबकि दो हजार नए लोकमित्र केंद्र खुलेंगे। उन्होंने कहा उप मंडल स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को लैपटॉप दिए जाएंगे वहीं 60 साल वालों को मुफ्त दवाईयां सरकार देगी तथा हर जिला में ब्रेस्ट केंसर संबंधित मैमोग्राफी टेस्ट की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा बजट से सभी कर्मचारियों के हितों की रक्षा होगी जबकि मजदूर वर्ग की दिहाड़ी 250 से बढ़ाकर 275 रूपए मजदूरी की गई है। उन्होंने कहा प्रदेश में 100 समार्ट स्कूल बनाए जाएंगे। मैरिट में आने वाले छात्र को एक लाख की स्कोलरशिप सरकार देगी। उन्होंने अच्छे बजट के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को वधाई दी। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, महामंत्री राजकुमार पठानीया, रजत राणा, कमल सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
































