केंद्र सरकार ने बजट में युवाओ क़े साथ खिलवाड़ किया वो बर्दाश्त करने लायक नही – सुमित शर्मा
हरोली ( 3 फरवरी ) सोमवार को जिला ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र के अधीन आते हरोली में युवा कॉंग्रेस क़े प्रदेश सचिव व चिंतपूर्णी क़े प्रभारी सुमित शर्मा ने कहा की जो केंद्र सरकार ने बजट में युवाओ क़े साथ खिलवाड़ किया है वो बर्दाश्त करने लायक नही है उन्होंने कहा कि चुनावी घोषणाओ में सरकार ने युवाओ क़ो 2करोड़ नौकरियाँ देने का बाद किया था परन्तु आज 45 साल से सबसे ज्यादा युवा बेरोजगार हुए है उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश से नाता रखने वाले हमारे मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी अभी तक हिमाचल क़े लिऐ कुछ नही किया, इस बजट में भी रेल विस्तार बीच मे लटक गया, उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को युवाओ के रोजगार को लेकर भी इस बजट में कुछ ठोस करना चाहिए था लेकिन केंद्र सरकार मात्र वोट बैंक की राजनीति कर रही है।
































