सी.ए.ए. के प्रति जागरुक करने के लिए बैठक का हुआ आयोजन
करनाल, 4 जनवरी (आशुतोष गौतम) नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 को लेकर घरौंडा विधानसभा की एक बैठक का आयोजन पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए किसान मोर्चो के जिला महामंत्री मास्टर नरेंद्र गौरसी ने कहा कि हम सब भारत की एकता व अखंडता के लिए समाज को बांटने वाली सोच रखने वालों के खिलाफ नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 को लेकर कृतसंकल्प होते हुए अपने आसपास के क्षेत्र में जन-जागरण अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग समाज को भ्रमित कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकना चाहते हैं उन सभी पार्टियों के खिलाफ अभियान छेडेंग़े कि जहां भारतीय जनता पार्टी इस बिल को लाकर अल्पसंख्यक समुदाय के बौद्ध, जैन, सिख, ईसाई, हिंदू को नागरिकता देने का काम कर रहे हैं जिसकी शुरुआत 1955 में कांग्रेस ने की थी और स्वयं राजीव गांधी सरदार पटेल नेहरू ने इसका समर्थन किया था परंतु आज जब भारतीय जनता पार्टी संसद में इस एक्ट को लेकर आई और 9 दिसंबर को लोकसभा में से पास किया 11 को राज्यसभा में और 12 को राष्ट्रपति की मंजूरी मिली तो उसके बाद कांग्रेस वामपंथी बहुजन समाज पार्टी जैसी पार्टियों ने लोगों ने भ्रांतियां फैला कर इस देश के भाईचारे को खराब करने का प्रयास किया जोकि सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक भारतीय इस बात का खंडन करता हुआ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ खड़ा हुआ है और इस बिल का समर्थन करता है। इस बिल के समर्थन के लिए यहां पर उपस्थित प्रत्येक कार्यकर्ता लोगों के मध्य जाकर 88 662 88662 पर मिस कॉल कर कर अपना समर्थन देने का काम करो। इस अवसर पर रमेश बैरागी चेयरमैन, मंडल अध्यक्ष रविंदर, मंडल अध्यक्ष जोगिंदर, मंडल अध्यक्ष गुलाब, कुलदीप बेगमपुर, दिलावर चौहान, विपिन मान, सुरेंद्र जैन, रविंद्र राणा, जोगिंदर राणा, तरसेम राणा, प्रवीण, सुरेंदर, सुभाष, पवन जैन, दीपक, अजीत जैन, राजेश पाल, सुरेंद्र मौर्य, सुधीर कंबोज, रोहतास सैनी, सतीश कुमार, विक्रम रावल, प्रेम शर्मा, राजेंद्र, तारा आदि उपस्थित रहे।

































