प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचकर मदर चाइल्ड केयर सेंटर के बनने वाले नए भवन का किया निरीक्षण
जसवाल, ऊना ( 4 जनवरी ) प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने शनिवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के परिसर में पहुंचकर मदर चाइल्ड केयर सेंटर के बनने वाले नए भवन का निरीक्षण किया। मदर चाइल्ड केयर सेंटर के भवन का निर्माण करीब 21 करोड रुपए की लागत से होना है ,इसकी स्वीकृति पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने दी थी, इस कार्य की डीपीआर फाइनल होने के बाद अब अस्पताल परिसर के साथ लगती भूमि पर काम शुरू हो रहा है ।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कार्य का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन का कार्य गुणवत्ता के साथ होना चाहिए और इस भवन को तय समय में पूरा किया जाना चाहिए, ताकि जिला ऊना वासियों को इस भवन का लाभ मिल सके सरस्वती ने कहा कि मदर चाइल्ड केयर सेंटर भरने से महिलाओं को इलाज करवाने में सुविधा मिलेगी भी बच्चों की देखभाल भी बेहतर रूप से हो पाएगी उन्होंने कहा कि इससे चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ में भी बढ़ोतरी होगी उन्होंने कहा कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा वर्तमान में केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों से मदर चाइल्ड केयर सेंटर ऊना को मिला है ।उन्होंने कहा कि यह जिला ऊना के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वाकांक्षी योजना होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हिमाचल को विशेष रूप से अनेक योजनाएं दी हैं, उन्हीं में से एक मदर चाइल्ड केयर सेंटर है। सतपाल सत्ती ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ अनेक मसलों पर चर्चा भी की।
































