डीसी-11 के उप कप्तान मेनपाल को 69 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच किया घोषित, जिला एवं सत्र न्यायधीश ने की खिलाडिय़ों की हौंसला बधाई
करनाल, आशुतोष गौतम (2 अक्तूबर) डीजे-11 और डीसी-11 के बीच प्रताप पब्लिक स्कूल सैक्टर 6 में क्रिकेट का एक दिवसीय मैच खेला गया। इस मैच में डीजे-11 ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया और डीसी-11 को बैटिंग करने का न्यौता दिया। डीसी-11 की शुरूआत काफी खराब रही, 13 रनों पर ही उन्होंने पहले 4 खिलाड़ी खो दिए परंतु कप्तान अमित राणा की सूझ से उप कप्तान मेनपाल को बैटिंग करने के लिए भेजा। मेनपाल ने नाबाद 69 रन बनाकर पारी को अपने पक्ष में ले लिया और इतना ही नहीं डीसी-11 की टीम ने डीजे-11 को 148 रनों का लक्ष्य दिया। दूसरी ओर डीजे-11 की शुरूआत काफी अच्छी रही परंतु डीसी-11 के कप्तान की सूझ से बॉलर को सजग किया जिसके परिणामस्वरूप डीजे-11 के खिलाडिय़ों को रन बनाने से रोका। वह केवल 142 रन ही बना सकी और यह मैच डीसी-11 की टीम ने 5 रन से जीत लिया। इस मैच में डीसी-11 के उप कप्तान मेनपाल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। जिला एवं सत्र न्यायधीश जगदीप जैन, उपायुक्त विनय प्रताप सिंह, एसीटीयू आयुष सिन्हा तथा नायब तहसीलदार हवा सिंह पूनया ने भी मैच देखा और खिलाडिय़ों की हौंसला बधाई की। खिलाडिय़ों को जिला एवं सत्र न्यायधीश एवं उपायुक्त ने सम्मानित किया।
































