हरोली की चिंता का नाटक करने वाले अभिषेक राणा उस समय कहाँ थे जब हरोली में चिट्टा माफिया अपने चरम पर था
जसवाल , ऊना ( 8 जनवरी ) हरोली भाजपा युवा मोर्चा सचिब रजत राणा ने अपने जारी प्रेस कांग्रेसी नेता अभिषेक राणा के व्यान पर पलटवार करते हुए कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी पप्पुओं से भरी पड़ी है अतः हिमाचल में एक ओर पप्पू का आगमन हो गया है । उन्होंने कहा की अभिषेक राणा व्यान देने से पहले कांग्रेस पार्टी के चरित्र पर व्यान दे जिस पार्टी के राष्ट्रीय नेताओ से से प्रादेशिक नेता बेल पर हो उनके ही दल का एक नेता ऐसे होछे व्यान दे जोकि तर्क संगत नही है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की पीड़ा लोकसभा चुनावों में मिली जबरदस्त हार है तथा खुद का बूथ तक जिताने में नाकाम लोग आज बड़ी बड़ी ढींगे हांक रहे है । उन्होंने कहा कि अभिषेक राणा विकास की परिभाषा बताए उसके बाद किसी तरह का बयान दे जबकि जनता उनको नोटिस तक नही करती बल्कि अपने आप को नोटिस करवाने के चक्कर मे भाजपा नेताओं पर अनगरल व्यान देते हैं। उन्होंने कहा की पूर्व सरकार में सत्ता में मदहोश रहने वाले आज ज्ञान बांट रहे है जबकि पहले अपनी कद काठी देखे अपने कार्यकाल में किये कोई विकास कार्य गिनाए उसके बाद भाजपा नेताओं पर व्यान दे । उन्होंने कहा कि आज ऊना सहित हरोली की चिंता का नाटक करने वाले अभिषेक उस समय कहाँ थे जब हरोली में चिट्टा माफिया अपने चरम पर था जिस समय खनन माफिया हरोली को दोनों हाथों से लूट रहा था उस समय युवा नेता कहाँ थे जिस समय अंग्रेजो से भी ज्यादा हरोली सहित पूरे ऊना लुट रहा था उस समय युवा नेता को ऊना जिला याद क्यों नही आई । पयरव सरकार में दुसरो के कंधों पर सवारी करने वाले आज जनता के झूठे खेबनहार बनकर न घूमे क्योंकि जनता सब जानती है । उन्होंने अभिषेक राणा को सलाह देते हुए कहा कि अपना बिखरा कुनबा सम्भालने में समय लगाए क्योंकि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी के लिए ओर भी बुरा होगा क्योंकि जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा बार बार प्रदेश में सरकार बनाएगी तथा कांग्रेस पार्टी बहुत छोटे दायरे में सिमट कर रह जाएगी ।































