ऊना| एक महीना होने को हैं , लेकिन संबंधित सरकारी विभाग यह पता नही लगा पाया है कि बिना होलोग्राम व बैच नंबर के अवैध देसी शराब की करीब 165 पेटियां कहां से भेजी गई हैं। हैरानी यह है कि आवकारी एवं कराधान विभाग शराब माफियाओं पर इतना मेहरबान बना हुआ है कि इस मामले में करीब 25 दिन बीतने के बाद भी अवैध शराब के कारोबारियों की ना तो कोई गरिफ्तारी हो सकी है और ना ही उन शराब के ठेकों को सील किया गया है यहां उक्त अवैध शराब की भारी भरकम खेप पकड़ी गई है।
कांग्रेस विधायक के साथ जुड़े ऊना शराब प्रर्कण में अपनी पीठ थपथपा रही प्रदेश सरकार का शराब माफियाओं पर दोहरा चरित्र सामने आ रहा है। ऊना जिला के पेखूबेला लथा लालूबाल स्थित शराब के दो ठेकोंं मेंं रखी गई बिना होलोग्राम व बेच नंबर के अवैध देसी शराब की लगभग 165 पेटियां आवकारी एवं कराधान विभाग द्वारा 26 जुुुलाई को सील की गई थी, पकड़ी गई देसी शराब की कीमत करीव सवा चार लाख रूपए आंकी जा रही है। पेेखूबेला और लालूबाल शराब के ठेकों का लाईसेंस बाहरी राज्यों के निवासियों के नाम पर जारी हुए हैैं।अवैध शराब के कारोबारियों पर सरकार की मेहरबानी बनी हुई है करीव 25 दिन बाद भी इस मामले में कोई गरिफ्तारी नही हुई है और ना ही शराब के ठेके सील किए गए हैं । जिससे आवकारी एवं कराधान विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। संबंधित विभाग की टीम द्वारा इतनी बड़ी अवैध शराब की खेप पकड़ना एक बहुत बड़ी सफलता माना जा रहा है क्योंकि मानवता को खतरे में डालने के लिए बिना होलोग्राम व बैच नंबर की उक्त अवैध शराब लाई गई थी । उल्लेखनीय है कि देश के अन्य राज्यों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जब जहरीली शराब परोसने से कईयों को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ा है। इस मामले में किसी की गरिफ्तारी नही हो पाई है और अपराधी अभी भी अवैध कारोबार करने के लिए आजाद घूम रहे हैं । लोगों का कहना है कि सरकार इस मामले से जुड़े अपराधियों पर सख्ती बरते और उनको सलाखों के पीछे भेजे तांकि समाज के दुश्मनों को कड़ा सबक मिल सके। इस मामले में आवकारी एवं करधान विभाग के अधिकारी प्रदीप शर्मा से संर्पक किया गया तो उन्होंने कहा कि 165 पेटियां अवैध देसी शराब की सील की गई हैं और इनके सेंपल लैब में भेज दिए गए हैं । जब उनसे पूछा गया कि क्या इस मामले से जुड़े ठेके सील किए गए हैं और कोई गरिफ्तारी हुई है तो उन्होंने बताया कि हाई अथॉरिटी को सख्त कार्यवाही करने के लिए रिपोर्ट भेजी गई है ।






























