ब्लाक ऊना महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी विश्वसनीयता खो चुकी
जसवाल (ऊना) जिला में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। ऐसा माहौल बन रहा है कि कौने-कौने से गोलियों के चलने की आवाज़ें आम हो गई है। यह बात प्रैस विज्ञप्ति में ब्लाक ऊना महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि शांत प्रदेश में कुछ लोग अशांति फैलाने का सुनियोजित षड्यंत्र रचा जा रहा है। जिसके लिए प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार है। जयराम सरकार प्रदेश के विकास कराने में जहां विफल साबित हो रही है वहीं प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखने में भी नाकाम साबित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय पर एक शराब के व्यापारी से सरेआम पिस्टल की नोक पर 9 लाख रुपए कुछ लोग लूट ले गए, फिर साधु की पिटाई, नंगड़ा में गोली कांड़, दुकानों के निरंतर ताले टूटने की घटनाएं और अब खनन को लेकर गोलीबारी हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ज़बाब दे कि आखिर जिला में कानून व्यवस्था के नाम पर ये हो क्या रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के करिंदे विकास की हवाई ढिंगे मार रहे हैं लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं किया जा रहा है। पुरानी चाय को उबाल देकर प्रदेश की जनता को सरकार गुमराह करने में लगी हुई है। प्रदेश को अपरिपक्व सरकार चला रही है जिस कारण आज प्रदेश कर्ज में डूब चुका है। डबल इंजन सरकार बनाने के दावे करने वाले अब औंहदें मुंह गिरे हैं। क्योंकि केंद्र सरकार ने प्रदेश की जयराम सरकार को कोई तरजिह नहीं दे रही। क्योंकि प्रदेश सरकार की केन्द्र में एक नालायक जैसी छवि है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है, सरकार अपने फैसले पर कब यू-टर्न ले ये कोई भरोसा नहीं है। उन्होंने प्रदेश सरकार के बीपीएल कार्ड धारकों की सूची में आने वाले लोगों को बनाई गई गाइडलाइंस पर भी आपत्ति जताते हुए कहा कि जिस के घर में पंखा होगा वो बीपीएल सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। जोकि सरासर ग़लत है। उन्होंने कहा कि जिला में गर्मियों के मौसम में 45 डिग्री तापमान तक हो जाता है ऐसे में क्या कोई गरीब व्यक्ति बीपीएल की सूची में पंखे की बजह से शामिल नहीं हो सकेगा। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार से प्रदेश की जनता का मोहभंग हो चुका है और आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी सरकार बनाने जा रही है।