राष्ट्रीय किसान संगठन तहसील बगाना की बैठक तहसील उपाध्यक्ष ठाकुर मोजीराम की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री देशराज मोदगिल विशेष तौर पर उपस्थित रहे
Rajeev Dhiman ( Bangana ) इनके अलावा प्रदेश कोश प्रमुख ठाकुर कर्म सिंह, जिला महामंत्री प्रकाश चंद्र शर्मा तहसील महामंत्री रमेश सोनी, कमल देव शर्मा पंडित राम दास और हमीरपुर जॉन के प्रमुख अनिल सागर और ठाकुर पूर्ण सिंह आदि उपस्थित रहे l बैठक में किसानों की ज्वलंत समस्याओं पर गंभीरता से विचार विमर्श किया गया तथा समस्याओं का ज्ञापन एसडीएम बंगाना के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी को भेजा गया l मौजी रामजी ने कहा कि भारी बरसात ब तूफान से किसानों की फसलों का बहुत नुकसान हुआ है राष्ट्रीय किसान संगठन ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द किसानों की फसल जैसे मक्की अदरक ब सब्जी उत्पादक किसानों की फसलों का जो नुकसान हुआ है उसका सर्वे करवाया जाए और नगद रूप में राहत राशि किसानों को दी जाए l बैठक में कमल देव शर्मा ने फूल उत्पादक किसानों के फूलों की खेती में हुए नुकसान का मुद्दा उठाया और कहां की सैकड़ों किसानों ने पॉलीहाउसों में फूल उगाए हैं लेकिन करोना काल में फूलों की खेती पूरी तरह से चौपट हो गई है l किसानों का एक फूल भी नहीं बिक पाया है और अब तो उन्होंने फूल उखाड़ भी दिए हैं l इसलिए संगठन ने सरकार से मांग की है कि फूल उत्पादक किसानों को भी राहत देते हुए उन्हें सहायता प्रदान की जाए l बैठक में शामिल हुए प्राकृतिक खेती कर रहे प्रगतिशील किसान ठाकुर पूर्ण सिंह ने प्राकृतिक खेती का मुद्दा उठाया जिस पर जोरदार चर्चा हुई इस विषय पर संगठन सरकार से यह मांग करता है कि पूरे प्रदेश को प्राकृतिक खेती यानी जैविक खेती का हब बनाया जाए प्रदेश में रसायनिक खादों का रसायनिक कीटनाशकों को प्रतिबंधित कर दिया जाए तथा प्रदेश के किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहित व पूरी मदद की जाए l उनके लिए स्वदेशी बीज जैविक खाद और जैविक कीटनाशक मुहैया करवाए जाएं l ऐसा करने से जैविक उत्पादों को प्रमाणित करना भी आसान रहेगा और हिमाचल प्रदेश जैविक उत्पादों के लिए एक प्रसिद्ध मार्केट बनेगा l ठाकुर पूर्ण सिंह ने बगाना बाजार में प्राकृतिक उत्पादों को बेचने के लिए स्थान मुहैया करवाने की सरकार से मांग की है ठाकुर कर्म सिंह ने आवारा पशुओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार ने बार-बार दावे किए हैं परंतु अभी तक आवारा पशुओं का मुद्दा हल नहीं कर पाई l अभी भी सैकड़ों की संख्या में सड़कों पर आवारा पशु घूम रहे हैं किसानों की फसलों का नुकसान कर रहे हैं और सड़कों पर दुर्घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं l इस लिए संगठन सरकार से मांग करता है कि इस विषय पर कोई ठोस कदम उठाए और जल्दी इस समस्या से किसानों को निजात दिलाई जाय l राष्ट्रीय महामंत्री देशराज मोदगिल ने कहा कि सरकार ने गो सदनों मे पशुओं के लिए ₹500 प्रति पशु प्रति माह सहायता राशि देने का फैसला किया है l उन्होंने कहा कि जो किसान अपने घर के अंदर गोपालन करते हैं उनको यह सहायता क्यों नहीं दी जाए l प्रकाश चंद शर्मा ने कहा कि ऐसा करने से किसान सड़कों पर धूम रहे पशुओं को भी अपने घर में बांध लेंगे l इसलिए संगठन ने सरकार से मांग की है कि गोवंश पालने वाले किसानों को भी ₹500 प्रति पशु प्रति माह अनुदान देने की घोषणा की जाए l
































