मुख्यमंत्री ने वाल्मिकी चौक पर जाकर महर्षि वाल्मिकी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए, महर्षि वाल्मिकी जयंती की प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं
करनाल, आशुतोष गौतम। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि महर्षि वाल्मिकी जी ने भक्ति मार्ग पर चलाकर उन्होंने समाज की कुरीतियों को समाप्त करके समाज को एक नई दिशा दी है। समाज ऐसे महापुरूष सदैव ऋणी रहेगा। उनके जीवनदर्शन ने समाज को अच्छे मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। समाज के हर व्यक्ति को उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को घण्टाघर स्थित वाल्मिकी चौक पर जाकर महर्षि वाल्मिकी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आर्शीवाद प्राप्त किया। उन्होंने सभी प्रदेश वासियों को महर्षि वाल्मिकी जयंती पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महर्षि वाल्मिकी के जीवन दर्शन से हमे आगे बढऩे की शिक्षा मिलती है, उनके बताए हुए मार्ग से मनुष्य के जीवन में नई चेतना का संचार होता है। उन्होंने समाज को नई दिशा देकर उपकार किया है, ऐसे महापुरूष की हरियाणा सरकार द्वारा प्रतिवर्ष जयंती कार्यक्रम मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि करनाल में भी उनकी उपस्थिति होने के कारण यहां के लोगों के बीच महर्षि वाल्मिकी जयंती मनाने का अवसर प्राप्त हुआ है और आज गोहाना में भी महान प्रसिद्ध वाल्मिकी जयंती का बड़ा प्रोग्राम मनाया जा रहा है। इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र ने वाल्मिकी चौक पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री को बुक्के देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, पूर्व अध्यक्ष जगमोहन आनंद, केशकला एवं कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश राणा, मीडिया सेल के प्रभारी शमशेर नैन, सफाई आयोग हरियाणा के सदस्य आजाद सिंह, पार्षद रजनी परोचा, मेघा भंडारी, युद्धवीर सैनी के अतिरिक्त कैलाश खोडे, जयपाल वाल्मिकी, राजेश वैद, संजय कुमार, उपायुक्त निशांत कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया, नगर निगम आयुक्त विक्रम सहित कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।































