ऊना| मंगलवार को रोड सेफ्टी क्लब ऊना की आपातकालीन बैठक सदर थाना में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता एसएचओ दर्शन सिंह ने की वही रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष डॉक्टर सुभाष शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक में क्लब के सदस्यों तथा पुलिस विभाग द्वारा ऊना शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर चर्चा की गई । रोड सेफ्टी क्लब ऊना के अध्यक्ष डॉक्टर सुभाष शर्मा ने कहा कि आपातकालीन बैठक हुई जिसमें चर्चा की गई कि आने वाले समय में रोड सेफ्टी क्लब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, पुलिस अधीक्षक ऊना, एसडीएम ऊना, नगर परिषद अध्यक्ष , व्यापार मंडल अध्यक्ष , अधिशासी अभियंता नेशनल हाईवे के साथ एक अहम बैठक करेगा जिसमें ऊना शहर की ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए ठोस उपाय करने पर विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के लिए एक जागरूकता अभियान छेड़ा जाएगा ।वही पुलिस प्रशासन से यह भी मांग की गई है कि शहर में यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले बिगड़ैल चालकों के चालान करने का अभियान छेड़ा जाए । उन्होंने कहा कि इस बात पर भी चर्चा हुई कि शहर में हाईवे के किनारे खड़ी बेतरतीब रेडि़यो पर अंकुश लगाने के लिए निमों कदम उठाए जाांए और नियमोंं की अनदेखी करने वालों को कड़ी वार्निंग दी जाए । उन्होंने कहा कि यह भी चर्चा की कि नगर परिषद ऊना घुमंतू रेहडिय़ों तथा परमानेंट खड़ी होने वाली रेडियो पर नंबर प्लेट लगाए ताकि पता चल सके कि कौन सी रेहड़ी खड़ी होने वाली तांकि इस समस्या से भी शहरवासियों को छुटकारा मिल सके। इस बात पर भी चिंता जताई कि एक परमिट पर ही 6 – 6 रेहडिय़ों खड़ा किया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि बैठक में पुलिस विभाग में स्टाफ की कमी का भी मुद्दा उठा और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए स्टाफ की कमी को भी पूरा किए जाने की मांग एसपी ऊना से क्लब के सदस्यों ने की वही यह भी मांग की गई कि ऊना शहर में जगह जगह पर जिला प्रशासन हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए ताकि शहर की सुरक्षा को भी दुरुस्त किया जाए वही हाईवे पर स्पीड कंट्रोल सेंसर भी लगाने की मांग की गई और यह हाईवे पर रेलवे पुल से शमशान घाट तक और रेड लाइट चौक से क्षेत्रीय अस्पताल तक यह सुविधा हो तांकि तेज रफ्तार वाहनो पर अंकुश लगाया जा सके वही मेन बाजार में भी सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग उठाई गई । उन्होंने कहा कि रोड सैफ्टी क्लब द्वारा यह भी मांग उठाई गई है कि शहर में रिकवरी वैन ( टोईंग वहीकल) की भी व्यवस्था जिला प्रशासन करें वही हाईवे के किनारे मार्किंग की जाए क्योंकि पुरानी मार्किंग दिखाई नही दे रही है । इस अवसर पर क्लब के सदस्यों सुखविंदर सांगरा, राममूर्ति लठ, डॉ रणधीर जसवाल, सिटी चौकी इंचार्ज गुरदीप सिंह, ट्रैफिक पुलिस ऊना मनोहर लाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रिंस राजपूत उपस्थित हुए ।































