इंटरनेशनल एंटी करप्शन डे पर जागरूकता अभियान का आयोजन, एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा कार्यक्रम आयोजित
करनाल, आशुतोष गौतम (9 दिसंबर) एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा इंटरनेशनल एंटी करप्शन डे के अवसर पर ओपीएस विद्या मंदिर में भ्रष्टाचार निरोधक विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने स्कूल के विद्यार्थियों को कर्तव्यनिष्ठता की शपथ दिलाई। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ जसजीत सूद ने एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सभी पदाधिकारियों एंव सदस्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों तुषिका खन्ना, शिएना चौधरी, खुशी छाबड़ा, अनिष्का गुप्ता, समृद्धि, अलीशा, लक्की, आयुषि, दिशा अहलावत ने भ्रष्टाचार उन्मूलन पर अपना भाषण प्रस्तुत किया। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यर्थियों को एंव स्कूल की प्रिंसिपल को स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस अवसर पर पण्डित वेद प्रकाश जाबाली ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि इंटरनेशनल एंटी करप्शन डे 9 दिसम्बर को पूरे विश्व मे मनाया जाता है, इस दिन वर्ष 2003 में सयुंक्त राष्ट्र द्वारा एक भ्रष्टाचार विरोधी समझौता पारित किया था, तभी से ये दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा 9 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक सम्पूर्ण भारतवर्ष में इस विशेष दिवस के उपलक्ष्य में भ्रष्टाचार उन्मूलन की जागरूकता के लिए कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया सम्पूर्ण भारत मे भ्रष्टाचार निरोधक की जागरूकता के लिए कार्य कर रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय मुख्य निदेशक गुरजीत सिंह, जिला संयोजक गुंजन भटनागर एंव विकास, प्रदेश संयोजक प्रमोद नागपाल, मीडिया प्रभारी विकास ढींगड़ा, कबीर सिंह एंव वाईस प्रिंसिपल आशीष जुनेजा आदि उपस्थित थे।
































