बददी में लाखों की धोखाधड़ी के मामला में तीन आरोपी गिरफ्तार
बददी, 1 नवंबर (शांति गौतम) औद्योगिक नगर बददी बरोटीवाला में लोगों को बेवकूफ बनाकर व झांसे में लेकर लाखों रुपये हडपने वाले तीन युवकों को बददी पुलिस ने गिरफतार किया है। मिली जानकारी के अनुसार 9 अक्तूबर को जैन ट्रेडिंग कम्पनी साई रोड बददी जिला सोलन ने थाना बद्दी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्हें किसी इंश्योरेंस एजैन्ट का फोन आया और बोला कि आपका 17,62,611 रुपये निकलआया है जिस पर उसने धोखाधडी से उनको जीएसटी और सिक्योरिटी इत्यादि के नाम पर उनसे तकरीबन 12 लाख रुपए धोखे से अपने खाता में जमा करवा लिये। जिस पर बददी थाने में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसमें नुसाद पुत्र गरीबूदीन निवासी मलकोली जिला देवरिया उत्तर प्रदेश , संजय सिंह गंगवार पुत्र मोतीराम गंगवार निवासी पादपुरी तहसील बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश व मान सिंह पुत्र शैतान सिंह गली नंबर दो भाटिया कालोनी बल्लभगढ हरियाणा को बददी पुलिस के एसएचओ लखबीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने बल्लभगढ से गिरफतार किया है
तीनों आरोपियों को शीघ्र ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी बददी एन.के शर्मा ने बताया की 9 अक्तूबर को बददी थाने में जैन ट्रेडिंग कंपनी द्वारा धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया गया था जिस पर एसएचओ बद्दी लखबीर सिंह की टीम ने तीन आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है और उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है आरोपियों का रिमांड हासिल कर उनसे आगामी पूछताछ की जाएगी।





























