राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में झटके दो पदक
करनाल, आशुतोष गौतम (16 अक्तूबर) अंबाला हरियाणा स्टेट सब जूनियर बॉयज एंड गल्र्ज ताइक्वांडो चैंपियनशिप में एसके मार्शल आर्ट फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ताइक्वांडो के दो खिलाडिय़ों ने दो पदक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। फाउंडेशन के अध्यक्ष सतीश कुमार राणा ने बताया कि यह चैंपियनशिप 11 से 13 अक्तूबर तक अंबाला में आयोजित की गई थी। जिसमें प्रदेशभर से खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। वहीं अकादमी की खिलाड़ी आरूषी ने 18-20 वर्ग भार में गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके अतिरिक्त आर्यन राणा ने 18 किलो वर्गभार में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। करनाल में पहुंचने पर खिलाडिय़ों का जोरदार स्वागत किया। खिलाडिय़ों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और अपने कोच सतीश कुमार राणा को दिया। सतीश कुमार राणा ने कहा कि बच्चों को खेलों में अपनी रूची बढ़ानी चाहिए। अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों को खेलों और मार्शल आर्ट के क्षेत्र में जाने के लिए प्रेरित करें और आज के समय को देखते हुए बेटियों को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग अवश्य दिलवाएं ताकि बेटियां अपनी रक्षा खुद कर सकें। सतीश राणा ने कहा कि वे अपने खिलाडिय़ों को इस कदर तैयार कर रहे हैं कि वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का नाम चमका सकें। इस अवसर पर सरिता रोहिला, अशोक धानिया, अशोक राणा, सागर, बिमला, किरण सहित अन्य मौजूद रहे।

































