49 छात्रों ने व्यावसायिक विषयों की शिक्षा प्राप्त की
शांति गौतम ,बीबीएन 16 अक्तूबर ,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुल्लरवाला द्वारा एनएसक्यूएफ के तहत व्यावसायिक शिक्षा आईटीईएस और हैल्थ केयर विषयों के अंतर्गत शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को दसवीं कक्षा स्तर के प्रमाण पत्र बांटे गए। इस विद्यालय में 49 छात्रों ने व्यावसायिक विषयों की शिक्षा प्राप्त की। यह प्रमाण पत्र स्किल इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत दिए गए। व्यावसायिक अध्यापक अश्विनी कुमार, अध्यापिका शशि किरण और संयोजक सुरेंद्र चंदेल इस अवसर पर उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य पूनम बिष्ट ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा यह व्यावसायिक शिक्षा विभिन्न स्कूलों में प्रदान की जा रही है। उन्होने छात्रों से आहवान किया कि वह ज्यादा से ज्यादा व्यावसायिक शिक्षा अपनाएं क्योंकि इसमें रोजगार के साधन सृजित हो जाते हैं। आज के दौर में स्व रोजगार की बहुत ज्यादा संभावनाएं है।
कैपशन- व्यावसायिक विषयों की शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र प्रधानाचार्य के साथ।
कैपशन- व्यावसायिक विषयों की शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र प्रधानाचार्य के साथ।
































