स्वयंसेवी अपने घरो के आस-पास औषधीय पौधे व अन्य पेड-पौधो लगा रहे

राजीव घीमान, बंगाणा ( 5 जून ) जिला ऊना के एनएसएस स्वयंसेवीयो ने अपने कार्यों के विशेष तरीको व अभियानों से समाज मे एक नई अलख जगा दी है,मिशन डिजिटल कोरोअवेयर कैमपेन हिमाचल प्रदेश के महाविघालय बंगाना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ आरती ब जिला ऊना समन्वयक ऋषभ चौधरी ने बताया कि एन०एस०एस० के स्वयंसेवीयों ने सामाजिक कार्य करने की समाज में एक नई मिशाल पेश की है जहां स्वयंसेवी एक तरफ समाज को कोरोना से बचाने के लिए जागरूकता अभियान मे लगे है तो इसी कडी में स्वयंसेवी एन०एस०एस० के मुख्य उद्देशयो में से एक पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर इस और भी विशेष ध्यान दे रहे है जिसके अन्तर्गत स्वयंसेवी अपने घरो के आस-पास औषधीय पौधे व अन्य पेड-पौधो लगाएंगे तथा लगा रहे है पहले से लगे पौधो की देखरेख व सुरक्षा भी कर रहे है साथ में औषधीय पौधे की फायदो की जानकारी लोगो तक पहुचा रहे है ,पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस आ रहा है जिसे ध्यान में रखकर एन०एस०एस० हिमाचल प्रदेश ने इस सम्पूर्ण सप्ताह को “पर्यावरण संरक्षण सप्ताह” के रूप में मनाने का निर्णय कर यह विशेष पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाया है,जिससे की सभी लोग रो कोरोना से भी सुरक्षित रहेगे तथा पृथ्वी को भी एक संतुलित रूप से फलने- फूलने का अवसर मिलेगा। मिशन डिजिटल कोरोअवेयर कैमपेन कोरोना से समाज को सुरक्षित रखने के लिए यह सम्पुर्ण जागरूकता अभियान हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के राज्य एन०एस०एस० समन्वयक डॉ बी०आर ठाकुर जी,प्रदेश एन०एस०एस० अधिकारी डॉ एच एल शर्मा जी नेतृत्व जागरूकता कार्य कर रहे है l एन०एस०एस० द्वारा संचालित पर्यावरण संरक्षण अभियान में ऊना के सभी स्वयंसेवी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे है तथा अपने आस पडोस मे पौधारोपण भी कर रहे है ,इस अभियान में एन०एस०एस० पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन भी करने जा रहे है जिसमें “कोरोना के बचाव के साथ साथ पर्यावरण का रख रखाव” जैसे विषयों के अन्तर्गत विशेष चर्चा की जाएगी। जिला ऊना मे स्वयंसेवी तो स्वेच्छा भाव से कार्य कर एक नई मिशाल पेश कर रही रहे है बल्कि कार्यक्रम अधिकारी भी जागरूकता अभियान में शामिल होकर अपने एक एन०एस०एस० स्वयसेवी होने का कर्तव्य बखूबी निभा रहे है महाविघालय बंगाना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ आरती अपने स्थानीय क्षेत्र में लोगो को मास्क बनाकर बांट रहे है साथ में ही लोगो को शारिरीक दूरी बनाए रखने व मास्क लगाने के प्रति जागरूक जागरूक भी कर रहे है

































