चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए प्रशासन वचनबद्ध,
आदर्श आचार संहिता की दृढ़ता से करे पालना, सभी नागरिकों का सहयोग जरूरी
करनाल, आशुतोष गौतम (6 अक्तूबर) हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2019 के लिए मतदान 21 अक्तूबर तथा मतगणना 24 अक्तूबर को होगी। चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए प्रशासन वचनबद्ध है। आदर्श आचार संहिता की दृढ़ता से पालना की जा रही है, इसके लिए आम नागरिकों का सहयोग जरूरी है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विनय प्रताप सिंह नेे दी। उन्होंने बताया कि जिला की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 10 लाख 89 हजार 788 मतदाता है, जिनमें से 5 लाख 76 हजार 886 पुरूष मतदाता व 5 लाख 12 हजार 902 महिला मतदाता शामिल हैं। इनमें से 19 नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 14 हजार 118 मतदाता हैं जिनमें 1 लाख 12 हजार 995 पुरूष तथा 1 लाख 1 हजार 123 महिला मतदाता, 20 इंद्री विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 96 हजार 641 मतदाता हैं जिनमें 1 लाख 4 हजार 33 पुरूष तथा 92 हजार 608 महिला मतदाता, 21 करनाल विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 38 हजार 256 मतदाता हैं जिनमें 1 लाख 23 हजार 923 पुरूष तथा 1 लाख 14 हजार 333 महिला मतदाता तथा 22 घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 16 हजार 290 मतदाता हैं जिनमें 1 लाख 15 हजार 342 पुरूष तथा 1 लाख 948 महिला मतदाता तथा 23 असंध विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 24 हजार 483 मतदाता हैं जिनमें 1 लाख 20 हजार 593 पुरूष तथा 1 लाख 3 हजार 890 महिला मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए जिला में 1142 बूथ बनाए गए। जिन पर सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए है। इसके अलावा जिला में दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए घर से पोलिंग स्टेशन तक लाने और ले जाने की सुविधा जिला प्रशासन द्वारा दी जाएगी, दिव्यांगों के लिए पोलिंग स्टेशन पर व्हीलचैयर की व्यवस्था रहेगी, सभी पोलिंग स्टेशनों पर रैम्प बनाए गए है। दिव्यांग मतदाताओं को वोट डालने के लिए लाईनों में खडा नही होना पडेगा।
: चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर पैनी नजर
जिला निर्वाचन अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा चुनाव में सोशल मीडिया पर पेनी नजर रखी जा रही है। एमसीएमसी कमेटी के प्रमाण पत्र के बिना कोई भी चैनल किसी भी उम्मीदवार का प्रचार ना करे। एमसीएमसी कमेटी द्वारा अग्रिम अनुमति के बिना सोशल मीडिया व अन्य मीडिया पर उम्मीदवार का किये जा रहे प्रचार सामग्री को चिन्हित करके उस पर खर्चा लगाया जाएगा, जोकि उम्मीदवार के खाते में जोडा जाएगा, साथ ही इसके लिए उसे पहले नोटिस भी दिया जाएगा।
: सी-विजिल पोर्टल से कोई भी दे सकता है आदर्श आचार संहिता के उल्लघन की सूचना
जिला निर्वाचन अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि सी-विजिल पोर्टल से आदर्श आचार संहिता की चौकसी रखी जा रही है, कोई भी नागरिक मौके पर आचार संहिता के हो रहे उल्लघन की मौके की फोटों अपने फोन से इस ऐप पर भेज सकता है 90 मिनट में शिकायत पर कार्यवाही होगी और जो कर्मचारी या अधिकारी उस शिकायत का निवारण करेगा उसे भी मौके पर जीपीएस पर फोटो अपलोड करके भेजनी होगी। इससे पारदर्शिता बनी रहेगी।
: चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप के तहत किया जा रहा है प्रचार
जिला निर्वाचन अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि इस चुनाव में मतदान प्रतिशत बढाने के लिए स्वीप के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि ऐसे बूथ जहां पर लोक सभा चुनाव में मतदान काफी कम रहा वहां पर सम्बन्धित आरओ द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
: वोट के लिए किसी को प्रलोभन ना दे सके, जिला प्रशासन रहेगा सजग, गठित की टीमें
जिला निर्वाचन अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि चुनाव के दौरान कोई भी व्यक्ति या उम्मीदवार किसी को वोट देने के लिए प्रलोभन ना दें, इसके लिए विशेष टीम बनाई गई है, शराब के ठेकों व डिस्ट्रली पर नजर रखी जा रही है। चुनाव के दौरान कोई पैसे का लेन-देन ना हो, इसकी धरपकड के लिए विशेष टीमें बनाई गई है।

































