हरोली भाजपा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र जसवाल , महामंत्री नरेंद्र राणा , गुलविंद्र गोल्डी ने कहा हरोली में हो रहे विकास से ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस पार्टी ऐसे व्यानबाजी ओर प्रदर्शन कर रही
जसवाल, ऊना ( 16 जनवरी ) हरोली भाजपा मंडल अध्यक्ष रविन्द्र जसवाल , महामंत्री नरेंद्र राणा , गुलविंद्र गोल्डी ने कांग्रेस पार्टी पर खनन की जननी होने का आरोप जड़ते हुए कहा कि नेता विपक्ष अब चुप क्यों है उनको जवाब देना चाहिए कि ऊना में अबैध खनन को लेकर किए प्रदर्शन में अबैध खनन माफिया के लोग किस पार्टी के है । भाजपा नेताओं ने कहा कि जिन लोगो पर अबैध खनन में सलिप्तता होने पर तीन तीन केस दर्ज है जो लोग एनओसी देने के नाम पर रेत की लीज में हिस्सा डालते है वही लोग खनन के खिलाफ प्रदर्शन करते नजर आ रहे है । उन्होंने कहा कि छोटी छोटी बात का बतंगड़ बनाने वाले मुकेश अग्निहोत्री आखिर माफिया से दबते क्यों है । क्यों धरने प्रदर्शन में भी माफिया के लोगो की भागीदारी होती है इस पर कांग्रेस पार्टी को जवाब देना चाहिए जनता जानना चाहती है कि उनके हितेषी बनने का ढोंग करने वाले क्यों आज भी खनन माफिया को सरक्षण देने में लगे है । उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री को यह भी बताना चाहिए कि आखिर क्यों अपने कार्यकाल में उन्होंने रेत लीजों को रेबडियो की तरह बांटा उन्ही लोगो ने हरोली को अंग्रेजो से भी ज्यादा लुटा । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मुख्य पीड़ा यह है कि अब खनन माफिया , चिट्टा माफिया सहित सभी प्रकार के माफियाओं पर नकेल कसी जा रही है तो कांग्रेस पार्टी से यह सहन नही हो रहा है । उन्होंने कहा कि बाथड़ी क्षेत्र के एक प्रधान आए दिन खनन माफिया के विरोध में व्यानबाजी करते है जबकि वह बताए कि उनके खुद के पारिवारिक सदस्य रात के अंधेरे में स्वां नदी में क्या करते है यह किस प्रधान के इशारे पर अबैध खनन हो रहा है । भाजपा नेताओं ने कहा कि हरोली में हो रहे अथक ओर ईमानदार विकास से ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस पार्टी ऐसे व्यानबाजी ओर प्रदर्शन कर रही है जबकि जनता जानती है कि कौन जनता का हितेषी है और कौन चन्द लोगो का हितेषी है ।
































