लॉकडाऊन में कांग्रेस नें जनता के लिए क्या सहयोग किया, वह भाजपाईयों को घर बैठकर पता नहीं चलेगा – प्रदीप रत्न भारद्वाज
जसवाल, ऊना ( 21जुलाई ) युवा कांग्रेस अध्यक्ष ऊना प्रदीप रत्न भारद्वाज ने भाजयुमों अध्यक्ष रवि जैलदार के बयान का पलटवार किया है। भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के नेता को अगर यह पता करना है कि लॉकडाऊन में कांग्रेस में आम जनता के लिए क्या सहयोग किया, तो वह घर बैठकर पता नहीं चलेगा। यह सब जानने के लिए इन भाजपा नेताओं को आम जनता के बीच जाना पड़ेगा।
्रप्रदीप ने कहा कि भाजपा को यह सवाल जनता से करना चाहिए कि लॉकडाऊन में जिन निर्धन लोगों के पास खाने को दो वक्त का खाना तक नहीं था, मास्क नही थे, सेनेटाइजर नही थे, उस समय कांग्रेस ने क्या किया। उन्होंने कहा कि लॉकडाऊन में जब भाजपा नेता गप्पे हांक रहे थे और जनता को गुमराह कर रहे थे, तब कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की मदद कर रहे थे। कांग्रेस ने लॉकडाऊन में आम जनता की मदद के लिए हर संभव प्रयास किया और पिछले महीनों में ही नहीं, बल्कि अब भी कांग्रेस आम जनता की मदद को हर पल तैयार है। इसके लिए कांग्रेस को कोई प्रमाण देने की जरूरत नही है। प्रदीप भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस जनहितैषी सरकार है और जनता की सेवा करती आई है। यह भाजपा की तरह बड़ी बड़ी डीेंगे मारने वाली पार्टी नहीं है। प्रदीप ने कहा कि लॉकडाऊन में सब कुछ बंद हो गया। लोगों के पास कमाने के साधन नहीं है और भाजपा सरकार एक तरफ लोगों को घर बैठने की सलाह दे रही है, तो दूसरी तरफ महंगाई के तोहफे भी बांट रही है। प्रदीप ने इन भाजपा नेताओं से सवाल किया कि दूसरों की पार्टी क्या करती है या नहीं करती है यह सब देखने की बजाए पहले वह यह सवाल करने से पहले वह अपने भाजपा के उच्च नेताओं से सवाल करे कि कोरोनाकाल में महंगाई क्यों बढ़ रही है। जो भाजपा पार्टी कभी पैट्रोल डीजल के दाम 50 रुपए पहुंचने पर ही हो हल्ला व त्राही त्राही करती थी वह आज चुप क्यों है। अब क्यों महंगाई पर लगाम नही लग रही है। यह सब क्यों नियंत्रण में नही हो रहा है। कोरोना के बीच भाजपा अगर लोगों का दुख समझती होती तो कांगजों में लाखों करोड़ों रुपए जनता को देने की बातें करने वालों की रकमें कागजों में ही नही रहती, ब्लकि यह लोगों के खातों में जाती। ताकि लोग कोरोनाकाल में अपनी जिंदगी बसर कर पाते। भाजपा ने तो आम जनता को मरने के लिए छोड़ दिया है। लेकिन जनता को सब पता चल चुका है, जिसका जवाब जनता भाजपा को समय आने पर जरूर देगी।