पीएम व सीएम रिलीफ फंड में भाजपा देगी अंशदानः वीरेंद्र कंवर
जसवाल,ऊना (9 अप्रैल)- ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि भाजपा कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सरकार का भरपूर साथ देगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ से भाजपा कार्यकर्ता 2000 रुपए पीएम तथा 2000 रुपए सीएम रिलीफ फंड के लिए इक्टठा करेंगे। संकट की इस घड़ी में छोटे से छोटा अंशदान भी बहुमूल्य साबित होगा। वीरेंद्र कंवर ने बताया कि डीहर धनेत ग्राम पंचायत से भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें 18,925 रुपए, ढियूंगली से 41 हजार, मलांगड़ से 85 हजार, चराड़ा से 50 हजार, भाजपा महिला मंडल कड़साई ने 15,500 रुपए तथा खुरवाईं निवासी संजीव कुमार ने 11 हजार रुपए का अंशदान दिया है। इसके अलावा टक्का निवासी रवि कुमार ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें 11 हजार रुपए कोरोना से लड़ाई के लिए अंशदान दिया है। ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश सरकार ने सभी विधायकों के वेतन में 30 प्रतिशत की कटौती करने का निर्णय लिया है। इससे जमा होने वाली धनराशि कोरोना से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए खर्च होगी। उन्होंने अपील की कि समाज के सभी वर्ग बढ़-चढ़ दान देने के लिए आगे आएं।
वीरेंद्र कंवर ने जिलाधीश को सौंपा एक लाख रुपए का चैक- ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज वीरेंद्र कंवर की अगुवाई में ऊना भाजपा ने जिला आपदा राहत कोष में अंशदान के तौर पर एक लाख रुपए का चैक जिलाधीश ऊना संदीप कुमार को भेंट किया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक बलबीर सिंह, विधायक राजेश ठाकुर, एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार तथा जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।
किसानों को लॉकडाउन में न आए दिक्कत- वीरेंद्र कंवर ने डीसी संदीप कुमार से कोरोना पर फीडबैक भी ली और कहा कि कुछ ही दिनों में गेहूं की फसल की कटाई का कार्य शुरू होने वाला है, इसलिए लॉकडाउन में किसानों को किसी तरह की कोई दिक्कन न आए। प्रशासन ने अवगत कराया है कि किसानों को लॉकडाउन में छूट रहेगी लेकिन सामाजिक दूरी के नियम का पालन करना आवश्यक है।
ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन ऊना ने कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए अच्छे प्रयास किए हैं और इसे आगे फैलने से रोका है। उन्होंने कहा कि किस पंचायत में सैनिटाइजशन का कार्य होगा, यह जिला प्रशासन तय करेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए आने वाले समय में स्टेशनरी की दुकानें खोलने के लिए भी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से चर्चा होगी। जल्द ही इस पर भी फैसला लिया जाएगा।






























