45 योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के दौरान ऊना शहर को भी करोड़ों रुपए की सौगात मिली – भाजपा
जसवाल ( ऊना ) मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा विधानसभा क्षेत्र ऊना के कई शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में किए गए करीब 70 करोड़ रुपए की 45 योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के दौरान ऊना शहर को भी करोड़ों रुपए की सौगात मिली है। ऊना शहरी भाजपा के प्रतिनिधियों में सुरजीत सैनी, राजेश दत्ता, तरसेम शर्मा, पवन कपिला, सुखविंदर काला, बलविंदर गोल्डी, राज कुमार पठानिया, बिनय शर्मा, वरुण मेहन,निर्मल दास शंकर, सुनील मिंटू, सुधीर कुमार, उर्मिला चौधरी, ऋतु कुमारी, और नगर परिषद ऊना के पार्षदों में सविता कपिला, सुखविंदर सांगरा, शिवानी पूरी, सुमन पुरी, पुष्पा देवी, खामोश जैतक ने इन विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और छठे मित्र आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का आभार जताया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा वर्चुअली किए गए लोकार्पण और शिलान्यास के दौरान करीब 12 करोड रुपए की लागत से राजकीय महाविद्यालय ऊना में बनने वाले नए अकादमिक ब्लॉक 1 और 2 का शिलान्यास किया गया। इसके अतिरिक्त 8.79 करोड रुपए की लागत से बनने वाले जिला मुख्यालय के बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के भवन का लोकार्पण, आईटीआई ऊना के परिसर में सवा 2 करोड रुपए की लागत से बनने वाले टूरिज्म ट्रेड भवन, 2.40 करोड़ की लागत से थाना सदर के पास पुलिस विभाग के कर्मचारियों की टाइप टू आवासीय कॉलोनी का शिलान्यास, आयुर्वेदिक अस्पताल के पास एक करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली पार्किंग, 1.03 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली रेहड़ी मार्केट, 4.68 करोड़ की लागत से बनने वाले बीडीओ कार्यालय परिसर, रीजनल अस्पताल ऊना में पानी की समस्या का निदान करने के लिए 70 लाख रुपए की पेयजल आपूर्ति योजना, 15 लाख रुपए से वन विभाग के कर्मचारियोंं के टाइप 2 आवासीय परिसर का शिलान्यास किया गया। इसके अलावा हिमाचल होमगार्ड दल 12वीं वाहिनी ऊना के 2.57 करोड़ रुपए की लागत से बने कार्यालय परिसर और स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो के 2.02 करोड़ रुपए की लागत से बने कार्यालय परिसर का भी लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय विधानसभा क्षेत्र ऊना के विकास कार्यों में रोड़े अटकाए गए। इस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ही विधायक होने के चलते विकास के नाम पर एक ईट तक नहीं लगने दी गई। लेकिन विकास किसी कुर्सी का मोहताज नहीं कांग्रेसियों को यह बात है वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती से सीखनी चाहिए। सत्ती ने प्रदेश में भाजपा की सरकार का गठन होने के तुरंत बाद से विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए जी तोड़ मेहनत की है। जिसका नतीजा है कि प्रदेश सरकार के द्वारा सैकड़ों करोड़ रुपए की योजनाएं इस विधानसभा क्षेत्र को समर्पित कर दी जा चुकी हैं। जबकि कइयों के निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं को चुनौती दी है कि वह पिछले 3 साल में ऊना विधानसभा क्षेत्र के विकास में उनके विधायक के योगदान के बारे में सार्वजनिक मंच से जनता को बताएं।































