शाहपुर यूथ क्लब ने क्रिकेट मैच का किया आयोजन
इंटक प्रदेशाध्यक्ष बबलू पंडित ने किया शुभारंभ और सरपंच गुरुदयाल ने किया संपन्न
बीबीएन 19 नवम्बर ( कविता गौत्तम ) शाहपुर यूथ क्लब की ओर से बरोटीवाला मेंं आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताब पर पंजाब की माजरा टीम ने कब्जा किया। फाइनल मैच में माजरा ने हरियाणा राज्य के नवां नगर टीम को पराजित किया। चंडीगढ़ के रवि प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गये। बरोटीवाला के खेल मैदान में खली गई प्रतियोगिता का फाइनल मैच पंजाब की माजरा व हरियाणा की नवांनगर टीम के बीच हुआ। माजरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 105 रनों का स्कोर खड़ा किया। जिसमें गुरजंट ने सर्वाधिक 38 रनों का पारी खेली। जवाब में नवांनगर की टीम 78 रन ही बना सकी। पंजाब के गुरजंट को फाइनल मैच का बेस्ट प्लेयेर चुना गया। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मैच में माजरा ने संडोली व नवांनगर की टीम ने जट्टा माजरा की टीम को पराजित किया। चंडीगढ़ के रवि को प्रतियोगिता का बेस्ट प्लेयर चुना गया। इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बबलू पंडित ने खिलाडिय़ों का परिचय करने के बाद फाइनल मैच का शुभारंभ कराया। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से आयोजकों को 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी। उन्होंने युवाओं से दूर रहने का आह्वान किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि शाहपुर पंचायत के सरपंच गुरदयाल सिंह ने क्लब की ओर से विजेता टीम को 15 हजार व उपविजेता को 11 हजार रुपये नकद व ट्राफी प्रदान की। इसके अलावा तीसरे नंबर पर जट्टी माजरा व चौथे स्थान पर रही संडोली की टीम को 15-15 सौ रुपये नकद पुरस्कार दिया। इस मौके पर क्लब के दीन दयाल शर्मा, सोनू शर्मा, रिक्की शर्मा, शुभम शर्मा, रविकांत शर्मा, नीरू शर्मा, किशोर समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






























