आम आदमी पार्टी ने सभी जिलों के जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन
डॉ रणधीर जसवाल, ऊना: हिमाचल प्रदेश की खस्ताहाल सरकारी शिक्षा व्यवस्था की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए शिक्षा क्षेत्र में कुल बजट का न्यूनतम 25% व्यय करने हेतु ज्ञापन आम आदमी पार्टी ने जिला प्रशासन को आज सोंपा है। जिला अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गर्ग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था को लेकर हम अत्यंत चिंतित हैं। आम आदमी पार्टी द्वारा 1 से 7 अगस्त तक ‘सरकारी स्कूल विज़िट कैंपेन’ के तहत हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में सरकारी स्कूलों दौरा किया गया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त सूचनाएं के आधार पर विद्यालयों मे शिक्षकों की भारी कमी है। जबकि बहुत से भवन जर्जर स्थिति में हैं और मूलभूत सुविधाओं का अभाव है (शौचालय, पीने का पानी, बिजली आदि की स्थिति देयनीय है। उन्होंने कहा कि शिक्षण गुणवत्ता में निरंतर गिरावट देखी जा रही है। यह स्थिति न केवल विद्यार्थियों के भविष्य को अंधकारमय बना रही है, बल्कि प्रदेश की सामाजिक और आर्थिक प्रगति में भी बाधा उत्पन्न कर रही है। विज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि राज्य के कुल बजट का कम से कम 25% भाग शिक्षा क्षेत्र को आवंटित किया जाए, ताकि अधोसंरचना, मानव संसाधन और डिजिटल शिक्षा में सुधार लाया जा सके। रिक्त पदों पर शीघ्र शिक्षक नियुक्त किए जाएं। सभी विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध करवाई जाएं। शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सशक्त किया जाए ताकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सके।ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यालयों पर विशेष ध्यान दिया जाए और आशा करते हैं कि आप हमारी चिंता को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कदम उठाएंगे, ताकि हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में एक सशक्त और प्रेरणास्पद राज्य के रूप में उभर सके। उपस्थित रहे – जिला अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गर्ग, स्टेट उपाध्यक्ष पुर्ण चंद, स्टेट उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल पराशर, पुर्व उम्मीदवार गगरेट विधानसभा मनोहर डडवाल, लोकसभा अध्यक्ष राज ठाकुर, गुरप्रीत सिंह,अभय चौधरी, विपिन कुमार, सुषमा शर्मा,दिलवाग सिंह,दुलुभ सिंह,सुरेश कुमार, जगजीत सिंह, बलविंदर सिंह,हरिजन संधु अन्य सदस्य






























