युवक ने लगाया फंदा, मौत
करनाल, आशुतोष गौतम (28 सितंबर) सर्राफा बाजार स्थित एक दुकान में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय गुरमीत एक बेकरी की दुकान पर कार्य करता था। सुबह जब अन्य कर्मचारी नरेश शर्मा दुकान पर पहुंचा, तो दुकान अंदर से बंद थी। जब दूसरे कर्मचारियों द्वारा बार-बार सटर खटखटाने पर भी सटर नहीं खुला, तो उन्हें शक हुआ और दुकान मालिक को सूचना देकर मौके पर बुलाया। उसके बाद सटर तोड़ा, तो पाया कि गुरमीत का शव रस्सी पर लटका हुआ। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को रस्सी से उतार कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भिजवा दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सिटी थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।






























