ग्राम पंचायत चलेट को मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना के लिए चुना गया – प्रधान कमलेश कुमारी
( गगरेट) उपमंडल गगरेट की ग्राम पंचायत चलेट को मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना के लिए चुना गया है । इस की जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत चलेट की प्रधान कमलेश कुमारी ने बताया कि मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत गांव चलेट के विकास कार्यों हेतु 10 लाख की राशि स्वीकृत हुई है । प्रधान ने बताया कि इस 10 लाख की राशि से सराय भवन अपर चलेट वार्ड न 1(2 लाख), रास्ता निर्माण हंस राज की अावादी से तरसेम लाल की आवादी तक (2 लाख), रास्ता निर्माण लिंक रोड से गुरदीप सिंह की अवादी तक (50 हजार), पांच आंगनवाड़ीयों हेतु फर्नीचर की खरीद (1 लाख), स्पोर्ट्स के सामान की खरीद (50 हजार), सराय भवन के पेंट हेतु ,( 20 हजार), जिम हेतु (2 लाख 30 हजार), महिला मंडल वार्ड न 1(1 लाख 50 हजार) इत्यादि कार्य स्वीकृत है । शीघ्र ही इन कार्यों को अमलीजामा पहना दिया जाएगा ।
































