पुलिस थाना नालागढ़ में दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को किया गिरफ्तार
Baddi, 19 मार्च (शांति गौतम ) पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस बद्दी एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नालागढ़ में चिकनी खंड पुल के समीप एक महिला से 6.06 किलोग्राम गांजा बरामद किया है जिस पर अंजू पत्नी बाबू मान निवासी झुग्गी झोपड़ी भरतगढ़ डिस्टिक रोपड़ पंजाब उम्र 32 वर्ष को हिरासत में लिया है वही दूसरे मामले में नालागढ़ पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिस पर कुछ दिन पहले एक महिला द्वारा थाना नालागढ़ में शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि उसकी गाड़ी को कुछ लोगों ने धोखाधड़ी कर बेच दिया है जिसमें नालागढ़ पुलिस ने श्यामलाल निवासी राजपुरा नालागढ़ को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ नालागढ़ निर्मल दास ने बताया कि दोनों मामलों में गिरफ्तारियां कर ली गई है और आरोपियों को कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई की जा रही है






























