प्लास्टिक की तरह अपना आस्तित्व खो सत्ता से बाहर हो चुकी है कांग्रेस – नरेंद्र कुमार दीपा
बीबीएन 10 अक्टूबर शांति गौतम , नगर परिषद बद्दी द्वारा मनाया गया दशहरा पिछले 18 वर्षों से मनाए जा रहे दशहरे पर भारी पडा है क्योंकि इस दशहरे की मुख्य बात को हजम नहीं कर पाए कांग्रेसी नेता बेतुकी ब्यान बाजी कर रहे हैं। यह बात नगर परिषद बददी के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार दीपा व पार्षद संदीप सचदेवा ने पच्छाद चुनाव प्रचार से जारी एक बयान में दी। उन्हीने बताया कि इस बार नगर परिषद ने 18 वर्षों के बाद दशहरा किसी परिवार का ना होकर सारे समाज के सहयोग द्वारा मनाया गया। जिसमें हर वर्ग को प्राथमिकता दी गई जो लोग समाज निर्माण में भूमिका निभा रहे हैं उन सब को सम्मानित भी किया गया तथा इस बार का दशहरा महत्वपूर्ण इसलिए भी बन गया जब नगर परिषद ने केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम को आगे बढ़ाते हुए बद्दी को भी प्लास्टिक मुक्त करने का प्रण लिया । प्लास्टिक के साथ-साथ नगर परिषद बद्दी ने नशा मुक्त बद्दी तथा भ्रष्टाचार मुक्त बद्दी का भी संकल्प लिया जो कि कांग्रेस को रास ना आया । कहा कि भ्रष्टाचार में पूर्ण रूप से लिप्त कांग्रेसी पार्षदों व लोगों ने तो इस कार्यक्रम से ही दूरी बना ली जबकि उन लोगों ने यह नहीं सोचा कि यह कार्यक्रम एक सामाजिक कार्यक्रम है जोकि पिछले 18 वर्षों से उन्हीं के द्वारा मनाया जाता था । अगर इस बार यह कार्यक्रम भाजपा समर्थित नगर परिषद तथा अध्यक्ष द्वारा आयोजित किया गया है तो हमें उनका सहयोग करना चाहिए ना कि उनकी टांग खींचनी चाहिए ।अगर यह कांग्रेसी लोग समाज के हित में होते तो यह लोग कार्यक्रम में कंधे से कंधा मिलाकर इस को सफल बनाने के लिए कार्य करते ना कि कार्यक्रम के बाद कार्यक्रम स्थल पर जाकर लोगो द्वारा फैंके चिप्स व जंक फूड के लिफाफों के फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डालते । उक्त नेताओँ ने दोहराया कि यहां से उन कांग्रेसियों पूर्व नप अध्यक्ष मदन चौधरी व उनकी टीम की घटिया मानसिकता का पता चलता है कि जो लोग कार्यक्रम में नहीं आए और फोटो खींचने के लिए चले गए। इस कार्यक्रम में लगभग हजारों की संख्या में लोग आए थे यहां तक कि मुख्य अतिथि तथा बाहर से आए हुए गायकों को कागज के गिलास में पानी दिया गया। प्लास्टिक का एक भी सामान इस्तेमाल नहीं किया गया ।अगर नगर परिषद द्वारा ऐसा किया गया तो कांग्रेसी उसका प्रमाण दें । दशहरा मैदान में हजारों की संख्या में लोग अपने परिवार सहित आए थे वहीं कुछ बच्चे द्वारा खाए गए चिप्स और कुरकुरे के पैकेट की फोटो खींचकर कांग्रेस के लोग आखिर क्या साबित करना चाहते हैं वह तो इस कार्यक्रम में शपथ तक लेने नहीं आए ।उन्होंने कहा कि यह एक सामाजिक कार्यक्रम था जिसमें हर वर्ग के लोग इस कार्यक्रम में आए थे तथा लोगों के मनोरंजन के लिए गायक व छोटी दुकानों का भी दशहरा ग्राउंड में प्रावधान किया गया था । मंच से बार-बार प्लास्टिक मुक्त बद्दी बनाने के लिए आव्हान किया जा रहा था परंतु उसके बाद भी अगर कुछ प्लास्टिक पाई गई है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने कहा कि प्लास्टिक से तो समाज मुक्त हो जाएगा परंतु जो कांग्रेसी लोगों के मन में प्लास्टिक के सामान कचरा भरा हुआ है वह कभी भी खत्म नहीं होगा। क्योंकि वह ना तो मिट्टी में मिलता है ना ही आकाश में उड़ता है । इसका उद्देश्य केवल समाज को गंदा करना है । दूरदर्शी लोग सदैव नए नए अविष्कार तथा प्रयोग लोगों के साथ मिलकर करते हैं तथा कुछ लोग उन अविष्कारों तथा प्रयोगों को विफल करने के लिए लोगों से मिलकर कार्य करते हैं। उक्त दोनो नेताओं ने इसे कांग्रेसियो की संकीर्ण मानसिकता का परिचायक बताया।






























