बीबीएन मे तूफान से जीवन अस्त-व्यस्त
बददी, 10 मई (शांति गौतम) रविवार सुबह ही चले तूफान से बीबीएन के बददी, बरोटीवाला, नालागढ़, रामशहर और आसपास के क्षेत्र में जीवन अस्तव्यस्त हो गया । सुबह सुबह ही आसमान में अचानक काली घटाएं छा गयी और बारिश शुरू हो गई तथा पूरे इलाके में बिजली काफी समय तक गुल रही । जुडी कलां, सिक्का होटल, रौ खान, बायला और मित्तियाँ जैसे दूरदराज क्षेत्रो में तो बिजली की आपूर्ति 5 से 6 घंटे पाद ही बहाल हो पाई । कई किसानों की गेहूं की फसल खेतों में भीग गयी तो कईयों की तुड़ी के तूफ़ान में उड़ जाने की खबर है ।
उधर दूसरी ओर लॉक डाउन के 48 वें दिन बददी सहित रामशहर में बाजार इक्का दुक्का दुकानों को छोड़ कर लगभग पूरी तरह बंद था । शराब के ठेके भी पूरी तरह से बंद रहे । बसें न चलने के कारण अभी तक यहाँ अख़बारों की सप्लाई शुरू नहीं हुई है ।






























