मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस नेताओं से प्रदेश में हो रहे विकास को देखा नहीं जा रहा – सतपाल सत्ती
जसवाल, ऊना ( 10 जनवरी ) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री सरकार के जनमंच कार्यक्रम पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं उन्होंने कहा मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस नेताओं से प्रदेश में हो रहे चौमुखी विकास को देखा नहीं जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा की पूर्व में भी इस प्रकार के कार्यक्रम प्रदेश सरकार द्वारा चलाने का प्रयास किया गया है पर वह विफल रहे पर प्रदेश में जयराम सरकार ने जिस प्रकार से जनमंच कार्यक्रम चलाया है जनता के दरबार में सरकार स्वयं पहुंचकर उनकी छोटी-बड़ी सभी समस्याओं का हल कर रही है। उन्होंने कहा जिस प्रकार आम जनता जनमंच में आकर अपना पक्ष रखती है और सरकार उस पक्ष को सुनती है और उनकी समस्याओं का निवारण करती है वह बड़ी बात है आज से पहले ऐसा कभी नहीं हुआ।
उन्होंने कहा जब एक आम आदमी को इस प्रकार की सुविधा मिलती है तो आम आदमी खुश होता है।
उन्होंने कहा मुकेश अग्निहोत्री से सरकार की उपलब्धियां देखी नहीं जा रही है सरकार धरातल पर कार्य कर रही है । उन्होंने कहा जयराम सरकार द्वारा चलाई गई योजनाएं 100% सफल है।
































