राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर जिलास्तरीय समारोह 25 अक्तूबर को
ऊना, 22 अक्तूबर:- भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा धनवन्तरी के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में चौथे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना संदीप कुमार करेगें तथा प्रदेश भाजप अध्यक्षक सत्तपाल सिंह सत्ती महंत सूर्यनाथ विशेष रूप से उपस्थित रहेगें। यह जानकारी आज यहां जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ सुशील चंद्र नाग ने दी। इस अवसर पर बहुउदद्ेश्य निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आयुर्वेद पद्धति से स्त्री रोग सहित अन्य रोगियों की जांच की जाएगी। साथ ही शूगर टेस्ट व हाथ पैर सुन होने का टेस्ट भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिये 25 अक्तूबर से पांच दिन तक निशुल्क पंचकर्म पद्धति से इलाज की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया विभाग द्वारा 24 अक्तूबर को प्रात: दस बजे सेे दीर्घायु के लिये आयुर्वेद विषय पर जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले छात्रों 25 अक्तूबर के समारोह में समानित किया जाएगा।
































