सीएम जयराम ठाकुर सोमवार ऊना विधानसभा क्षेत्र की 70 करोड़ लागत की 44 परियोजनाओं के ऑनलाइन शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे
ऊना ( जसवाल ) ऊना मंडल के अध्यक्ष हरपाल सिंह, जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया, जिला उपाध्यक्ष पोहू लाल, जिला मीडिया प्रभारी विनय शर्मा, मंडल महामंत्री अशोक धीमान, राहुल देव शर्मा, तिलक राज सैणी ने बताया है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सोमवार को ऊना विधानसभा क्षेत्र की 70 करोड़ रुपये लागत की करीब 44 परियोजनाओं के ऑनलाइन शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रमों के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के अगुवाई में ऊना विधानसभा क्षेत्र में इन तमाम योजनाओं को मूर्त रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 16 नवंबर को सुबह 10:00 बजे जिला मुख्यालय के राजकीय महाविद्यालय परिसर में इन तमाम योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के तहत समारोह का आयोजन किया जाएगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के सत्तासीन होने के बाद ऊना हल्के को थोक में विकास परियोजनाएं दी गई हैं। यही कारण है कि कांग्रेस सरकार के समय विकास में रोड़े अटका ते फिरते कांग्रेसी इस वक्त ऊना हल्के का विकास देखकर बौखला चुके हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास का पहिया और तेजी से घूमने वाला है। जिसके चलते कांग्रेसी नेताओं के सिर अब और भी ज्यादा चक्कर आने वाले हैं।































