सुरक्षा दीवार के निर्माण पर किया जा रहा घटिया ईंटो का प्रयोग : राजन
Baddi, 12 नवंबर (शांति गौत्तम) बीबीएनडीए के कार्यालय के चारों ओर सुरक्षा दीवार बनाने के लिए प्रयोग की जाने वाली ईटों को लेकर प्रदेश संयुक्त सचिव राजन ने सवालिया निशान खड़े किए हैं । राजन का कहना है कि बीबीएनडीए सुरक्षा दीवार के लिए जिन ईंटो का प्रयोग करने जा रहा है वह बहुत ही घटिया किस्म की हैं ।उन्होंने आरोप लगाया कि बीबीएनडीए ने यह कार्य एक ठेकेदार के माध्यम से करवाने जा रही है जिसमें जो ईंटे लगाने के लिए रखी हैं वह बहुत ही घटिया किस्म की हैं तथा उह कभी भी गिर सकती है। उन्होंने कहा कि बी बी एन डी ए लोगों के पैसे का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि इन ईंटो का प्रयोग किया जाता है तो यह कुछ महीने बाद गिर जाएंगी और नए सिरे से दोबारा कार्य करना पड़ेगा जिस में अतिरिक्त पैसा खर्च होगा उन्होंने बी बी एनडीए के अधिकारियों से कहां है कि जो ईट निर्माण कार्य में प्रयोग करने के लिए रखी गई हैं उनके स्थान पर बेहतर ईंटो का प्रयोग किया जाए ताकि आने वाले समय में सुरक्षा दीवार को मजबूत बनाया जा सके और देर तक टिकी रहे। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं होता है तो वह इस कार्य को रुकवाने के लिए आगे बढ़ेंगे । वही इस बारे में बीबीएनडीए के अधिशासी अभियंता सतपाल ने बताया कि उन्होंने ठेकेदार को इन ईंटो को उठाने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं तथा भवन के चारों और अब आरसीसी दीवार का निर्माण ही किया जा






























