सैनिक स्कूल कुंजपुरा में 24 नवम्बर को होगा पुरातन छात्र-सम्मेलन
करनाल, आशुतोष गौतम (22 नवंबर) प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सैनिक स्कूल कुंजपुरा में पुरातन छात्रों का सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर अनेक ऐसे पुरातन छात्र भी आंएगे, जिन्होंने अपने परिश्रम से अपने माता-पिता का सपना साकार किया तथा उच्च पदों पर पहुंचकर देशकी सेवा की। वे यहां आकर अपनी छात्रावस्था की मधुर स्मृतियों को ताजा करेंगे। जिन खेल के मैदानों में वे खेलते थे, उनमें खेलेंगे तथा जिन छात्रावासों में वे रहते थे उनको देखकर अपने बचपन की स्मृतियों में खो जाएंगे। सैनिक स्कूल कुंजपुरा में पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन प्रतिवर्ष नवम्बर में किया जाता है। इस अवसर पर सबसे पुराने छात्र को समारोह का मुख्य-अतिथि बनाया जाता है। कार्यक्रम का प्रारम्भ सैनिक स्कूल कुंजपुरा के उन वीर षहीदों को श्रद्धांजलि देकर किया जाएगा, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। तत्पष्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य कर्नल वी डी चंदोला संत कुमार स्टेडियम में पुरातन छात्रों का स्वागत करेंगे तथा छात्र आपस में मिलेंगे एवं खेलेंगे। विद्यालय के वर्तमान छात्रों के द्वारा विज्ञान- प्रदर्शनी का एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।






























