हरोली भाजपा मंडल के अध्यक्ष रविंद्र जसवाल के अकस्मात निधन पर भाजपा नेताओं ने जताया शोक
( ऊना) हरोली भाजपा मंडल के अध्यक्ष रविंद्र जसवाल के अकस्मात निधन पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर, वित्तयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर, चिंतपूर्णी के विधायक बलवीर सिंह चौधरी, एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. रामकुमार, हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, महामंत्री राज कुमार पठानिया, सदर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, जिला परिषद सदस्य अशोक धीमान, हरिओम भनोट, यशपाल राणा, पुष्पा देवी, मीनाक्षी राणा, पवन बीटन, कुलविंदर, सतीश ठाकुर, अमित कटवाल, राहुल शर्मा, ओंकार नाथ नगनोली, कमल सैणी, बलविंद्र गोल्डी, रजत, अमन ठाकुर जरनैल सिंह सहित अन्यों ने शोक व्यक्त किया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि रविंद्र जसवाल का आकस्मिक निधन पार्टी समेत पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। रविंद्र जसवाल के निधन से पार्टी ने एक जुझारू कार्यकर्ता को दिया है। पार्टी समेत समूचे समाज के लिए दी गई रविंद्र जसवाल की सेवाओं को सदा सदा के लिए याद रखा जाएगा।





























