नेताजी सुभाष चंद्र मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसाल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 123वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई
जसवाल, ऊना (23 जनवरी) गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसाल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 123वीं जयंती को बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के स्टाफ सदस्यों तथा छात्र-छात्राओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनको याद किया । इस अवसर पर प्रधानाचार्य देवेंद्र चंदेल ने नेताजी के जीवन के बारे में बच्चों को बताते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण सेनानी थे। हमारे लिए गर्व का विषय है कि हमारे विद्यालय का नाम ऐसे महान पुरुष के नाम से शुरू होता है। उन्होंने कहा कि हमें भी नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए पूरे तन मन धन से देश की सेवा करनी चाहिए । इस अवसर पर सुभाष चंद्र बोस सदन ने नेताजी के जीवन परिचय पर संगोष्ठी का आयोजन किया व सदस्यता अभियान चलाया जिसमें बच्चों व अध्यापकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । इस सदन की नेहा व हर्ष ने नेताजी के जीवन परिचय पर व्याख्यान दिया। उप प्रधानाचार्य डॉ राजेश कौशल ने बच्चों को नेताजी सुभाष चंद्र बॉस की तरह नेतृत्व सीखने व देश के प्रति समर्पित होने का जज्बा पैदा करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्टाफ सदस्यों में शशि मनकोटिया, रेखा, संदीप, शशि पठानिया, पवन कुमारी, रामस्वरूप, अजय धीमान, कल्पना यादव, खुशालचंद, संजीव कुमार, शीला कुमारी, सुषमा देवी, चमन लाल, शिव कुमार, सुभाष चंद्र धीमान, चंपा देवी, ऋतु सैनी, किरण राणा, राम, अलका देवी, मुकेश धीमान, यशपाल रायजादा, सुनीता सैनी, भगवती देवी, कांता देवी उपस्थित रहे।

































