प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मुहिम रंग ला रही
एचटी न्यूज, हरोली ( 7 नवंबर)
हरोली भाजयुमो के सचिव रजत राणा ने धर्मशाला में हो रही इन्वेस्टर मीट की ऐतिहासिक करार देते हुए कहा है कि इस इन्वेस्टर मीट से हिमाचल में बड़े स्तर पर निवेश होगा जिसके सीधा लाभ प्रदेश के युवाओं को होगा । रजत ने कहा कि जयराम ठाकुर की सोच की बदौलत ही आज धर्मशाला में 85000 क्रोड़के एमओयू हो रहे जोकि हिमाचल के विकास में मील ला पत्थर साबित होंगे । कहा कि हिमाचल को अटल बिहारी बाजपेयी सरकार ने औद्योगिक पैकेज दिया था जिससे हिमाचल में औद्योगिक विस्तार हुआ था अब के केंद्र में मोदी सरकार के आशीर्वाद से फिर हिमाचल औद्योगिकरण के पथ पर आगे बढ़ेगा हजारो नए उद्योग प्रदेश में स्थापित होने जा रहे है जिनसे एक ओर प्रदेश में निवेश बढेगा वही दूसरी और रोजगार के अवसरो में भी बढ़ोतरी होगी तथा जिससे प्रदेश के युवा वर्ग को सबसे ज्यादा फायदा होगा उन्हें घर द्वार पर ही नोकरी मिलेगी । उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुहिम रंग ला रही है और शानदार और बढ़िया ढंग की इन्वेस्टर मीट करवाना एक बड़ी चुनोती थी जिसमे न केबल इन्वेस्टर को लेकर आना बल्कि उनके साथ एमओयू करना एक बडा लक्ष्य था ।देश विदेशो से उद्योगपतियो के साथ साथ दूसरे देशों के राजदूत भी इस इन्वेस्टर मीट में भाग लेने धर्मशाला पहुचे है जोकि हिमाचल के लिए गर्व की बात है । उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , उधोग मंत्री बिक्रम ठाकुर को इस सफल आयोजन के लिए बधाई देते है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही अब उद्योग लगना शुरू हो जायेगे जिससे युवाओ के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे ।






























