कुल्लू की टीम ने जीती नशा मुक्त वॉलीबॉल प्रतियोगिता
नीना गौतम कुल्लू, 11 नवंबर। नारायण युवक मंडल अलेउ द्वारा आयोजित नशा मुक्त वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुल्लू की टीम ने फाइनल के रौचक मुकाबले में अलेउ की टीम को हराया। इस प्रतियोगिता में नागचला, कुल्लू, बंजार, नसोगी, मनाली गांव, जगतसुख, अलेउ, रावमा पाठशाला मनाली कीटीम ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में पूर्व प्रधान एवं टीडीसी के सदस्य गोवर्धन नारायण मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने विजेता टीम को सम्मानित किया। उन्होंने नारायण युवक मंडल को नशा मुक्त वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित करने पर बधाई दी। गोवर्धन ने युवाओ से आग्रह किया कि वो नशे से दूरी बनाए रखें और खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लें। उन्होंने मंत्री गोविंद ठाकुर की प्रशंसा करते हुए कहा कि मंत्री किसी भी मंच में युवाओ को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने को प्रेरित करना नही भूलते है तथा हर समय युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह देते है। युवक मंडल के प्रधान अरुण, सचिव संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष रजत ठाकुर में मुख्य अतिथि का पारंपरिक स्वागत किया। इन पदाधिकारियों सहित विक्रांत, आकाश, शोरभ राणा, रोहन वर्मा, अंशुल राणा व निखिल ने इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिये 50 हजार देने के लिय मंत्री गोविंद ठाकुर का आभार जताया। इस अवसर पर उप प्रधान चंद्रसेन, युवा मोर्चा महामंत्री विवेक नेगी, शेष राम, खेख राम, दीना नाथ वर्मा, प्रकाश चंद, किरण ठाकुर रवि ठाकुर मौजूद रहे।
































