45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत
बद्दी 11 नवंबर (शांति गौतम)बद्दी बस स्टैंड के पास एक 45 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिएनालागढ़ अस्पताल रवाना कर दिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर बाद करीब 4 बजे बददी पुलिस थाना को किसी ने सूचना दी कि बद्दी बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। बद्दी पुलिस की टीम मौके पर पहूंची व शव का मुआयना कर प्रत्यक्ष दक्र्षियों के बयान कलमबद्ध किए। प्रत्यक्ष दक्र्षियों का कहना है कि दोपहर तक यह व्यक्ति ठीक था व यहां आसपास घूम रहा था। दोपहर बाद यह व्यक्ति यहां लगे खोखे साथ बैंच क ा सहारा लेकर बैठ गया व काफी समय तक कोई हलचल ने होने पर उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी । पुलिस को उस व्यकित के हवाले से एक भुरे रंग का बैग पाया जिसमें कुछ क पड़े व कंबल था । इस दौरान कोई भी ऐसी चीज नहीं मिली जिससे उक्त व्यक्ति की शिना त हो सके। ए.एस.पी. बद्दी एन. के.शर्मा का कहना है कि प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि उक्त व्यक्ति की मौत ह्दय गति रूकने से हुई है। उन्हेंाने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा ताकि मौत के सही कारणों का पता लग सके।
































