बीबीएन 16 सितंबर शांति गौतम
जोघों गांव में एक दुकान में आग लगने के कारण 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत होने का मामला सामने आया है । घटना सोमवार करीबन 1 2 बजे के आसपास की बताई जा रही है जब बुजुर्ग दुकानदार अपनी कपड़े की दुकान में आराम कर रहा था ,तो अचानक से ही कपड़े की दुकान में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विराट रूप धारण कर लिया। आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले रखा था स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश भी की लेकिन नाकाम रहे। भीषण आग में झुलसने के कारण बुजुर्ग व्यक्ति प्रताप सिंह निवासी नांगल कुहल की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई । दमकल विभाग की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन दुकानदार को नहीं बचाया जा सका । फिलहाल पुलिस ने मौके का जायजा लेकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। डीएसपी चमन ने बताया की पुलिस चौकी जोघों के साथ लगते बस स्टैड़ जोघों में दुकान में आग लगने से एक व्यक्ति प्रताप सिंह पुत्र स्व0 बाली राम निवासी गांव नंगल कुहल डा0 जोघों तहसील नालागढ़ जिला सोलन की मृत्यू हो गई, तस्दीक पर पाया गया कि प्रताप सिंह की यह अपनी ही दुकान थी तथा यह दुकान में कपड़े बेचने, शिलाई करने व साथ में साईकलो के टायरो में पन्चर लगाने का भी काम करता था। उन्होंने बताया कि पुलिस आग लगने के कारणो की पड़ताल कर रही है।






























