28 को बंद रहेगी बिजली
बददी, 25 सितम्बर (कविता गौत्तम ) दवनी सब स्टेशन के तहत फीडर नम्बर 15 के 66/11 के वी के तहत आवश्यक मरम्मत के चलते विद्युत आपूर्ति 28 सितम्बर को सुबह साढ़े 9 बजे से 6 बजे तक बाधित रहेगी इसके चलते मड़ीवाला, नरंगपुर, राजपूत बस्ती, हरिजन बस्ती, ठाना, तथा आसपास का क्षेत्र प्रभावित रहेगा
कुठाड़ में पुलिस ने पकड़ी गाड़ी से अवैध रूप से ले जाई जा रही 148 पेटी शराब – पुलिस थाना कसौली के अंतर्गत आने वाली पुलिस चौकी कुठाड़ की पुलिस को अवैध रूप से ले जाई जा रही देसी शराब का ज़खीरा पकड़ने में बहुत बड़ी कामयाबी मिली है । प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम लगभग 6 बजकर 15 मिनट पर मुख्य आरक्षी रमन कुमार , कांस्टेबल नितेश कुमार व गृह रक्षक प्रेम कुमार पुलिस चौकी कुठाड़ के समीप चंडी रोड पर नाका लगाकर आने जाने वाले वाहनों के दस्तावेजों की जांच कर रहे थे तभी कुठाड़ बाज़ार की ओर से चंडी की तरफ जा रही बिना नम्बर की पिकअप गाड़ी आई तो पुलिस ने जांच के लिए गाड़ी को रुकवाया और चेकिंग के दौरान इसमें 148 पेटी देसी शराब(1776 बोतलें ) बरामद हुई |पुलिस ने गाड़ी चालक नरेंद्र कुमार गाँव कचेनी घाटी , कुमारसेन को गाड़ी में ले जाई जा रही इन शराब की पेटियों से सम्बन्धित दस्तावेज दिखाने को कहा गया मगर चालक के पास अवैध रूप से ले जाई जा रही इस शराब का कोई भी दस्तावेज़ नहीं पाया गया जिसके चलते पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके शराब सहित गाड़ी और चालक को हिरासत में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी । मामले की पुष्टि पुलिस उपाधीक्षक परवाणू योगेश रौल्टा ने की है |






























