कसोली कांग्रेस नेताओं में तू – तू ,में – में शुरू , आपसी गुटबाजी आई खुलकर सामने
सोलन ( 24 सितंबर)
कसोली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेताओं की तू – तू , में – में शुरू हो गई है और आपसी गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। कसोली क्षेत्र से दो बार कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर हार चुुके और कांग्रेस महासचिव विनोद सुल्तानपुरी द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया है। उनके द्वारा प्रदेश कांग्रेस से अपनी नराजगी जताते हुए कसौली ब्लॉक कांग्रेस की नियुक्तियों पर सवाल खड़े कर इस बात को हवा देदी है कि निष्ठावान, समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया गया है. ऐसे लोगों को ब्लॉक अध्यक्ष बना दिया गया है, जिन्हें कोई जानता तक नहीं है. इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुल्तानपुरी ने आलाकमान को खरी खरी सुनाई है कहा कि पार्टी कमजोर होती जा रही है और संगठन में हालात खराब हैं, इसलिए मैं पार्टी को कमजोर होते नहीं देख सकता हूं। सूत्रों के अनुसार सुल्तानपुरी ने लिखा है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस धरातल की ओर जा रही है. लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद भी कांग्रेस अध्यक्ष ने सबक नहीं सीखा है. सुल्तानपुरी ने कहा कि प्रदेश की दो विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी घोषित हो चुका है और पार्टी की कोई तैयारी नहीं दिख रही है। उधर कसोली कांग्रेस नेताओं ने विनोद सुल्तानपुरी को कांग्रेस पार्टी से बाहर करने की मांग कर डाली है।




























