बददी ड्रग कंट्रोलर कार्यालय के रिश्वत कांड पर हुई चर्चा
बददी के रिश्वतखोर अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा
एंटी करप्शन फेडरेशन ऑफ इंडिया की कार्यकारिणी का हुआ गठन
बीबीएन26 सितंबर शांति गौतम
एंटी क्रपशन फेडरेशन आफ इंडिया की एक बैठक बददी में हुई जिसमें संगठन को हिमाचल में भी विस्तार देने का निर्णय हुआ। बैठक में नगर के सामाजिक कार्यकता कुलवीर सिंह आर्य को जिला सोलन के निदेशक प्रभारी की कमान सौंपी गई। इसके बाद बददी शहरी कार्यकारिणी का गठन राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र अरोडा की अध्यक्षता में हुआ। मु य जिला निर्देशक सोलन धर्मवीर अत्री द्वारा संस्था के उदेश्यों व राष्ट्र्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र अरोडा के संकल्प के बारे में बताया व उनका आभार व्यक्त किया। सर्वस मति से आर्य समाज बददी के अध्यक्ष कुलवीर सिंह आर्य को जिला सोलन निर्देशक, एस.जसवाल को अध्यक्ष , मुह मद सफीक अंसारी महामंत्री , रविकुमार को उपाध्यक्ष , विनोद कुमार को महासचिव , सरदार अली को मु य संयोजक व राजेश को सह संयोजक व नवीन कुमार , दिनेश राणा व जय सिंह नियुक्त किया गया । बाद में सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर बाद में नवनियुक्त अध्यक्ष एस.जसवाल की अध्यक्षता में एक मीटिंग हुई जिसमें वाहन के नियमों का पालन करने का आग्रह किया गया व बददी के ड्रग इंस्पेक्टर रिश्वत कांड के बारे में चर्चा की गई व ड्रग कार्यालय बददी की कार्यशैली की कड़े शब्दों में निंदा की गई । शपथ ली कि बददी में नियुक्त रिश्वत खोर अधिकारियों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा व बददी को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए सरकारी संस्थाओं के साथ कंधे से कंधा मिला कर काम किया जाएग। इस अवसर पर जिला सोलन के मु य निर्देशक धरमवीर अत्रि द्वारा कार्यकारिणी सद्स्यों को प्रशस्ति पत्र दे कर स मानित किया गया इस अवसर पर नरेश शर्मा जी विशेष उपस्थिति व सहयोग रहा।






























