नप बद्दी के पुराने सामान की नीलामी 3 अक्टूबर को
बीबीएन 26 सितंबर शांति गौतम
नगर परिषद बददी के पुराने सामान की नीलामी आगामी 3 अक्टूबर वीरवार को नगर परिषद के कार्यालय मे होगी। यह जानकारी देते हुए नप के कार्यकारी अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि इस बोली मे पुराने सामान जैसे बेरिकेड्स,चौके,बेंचेस आदि की नीलामी रखी गयी है, इचछुक बोलीदाता इसमें भाग ले सकते हैं।






























