24 साल की आयु में ही फंासी पर लटक गए थे भगत योगा सोसाईटी ने मनाया भगत सिंह का 114वां जन्म दिवस
बीबीएन 28 सितंबर शांति गौतम
शहीदे आजम भगत सिंह के 114वें जन्म दिवस के अवसर पर बददी की सामाजिक संस्था श्रीहरिओम योगा सोसाईटी की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मु य वक्ता के तौर पर एन्टी करप्शन आफ इन्डिया के डायरेक्टर धर्मवीर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। अपने स बोधन में धर्मवीर शर्मा ने कहा कि शहीद भगत सिंह केवल 24 वर्ष की अल्पायु में भारत माता को अंग्रजों की गुलामी से छुडाने के लिए हंसते हंसते फांसी पर लटक गये थे। इसलिए उनके त्याग, सेवा और समर्पण से वर्तमान युवा पीढी को प्रेरणा लेनी चाहिए। और अपने हर कार्य में भारत माता को केन्द्रित रख कर काम करना चाहिए। तभी हम हमारे महापुरूषों के सपनों को पूरा कर सकेंगे। श्रीहरिओम योगा सोसाईटी के अध्यक्ष डा0 श्रीकान्त शर्मा तथा आर्य समाज के अध्यक्ष कुलवीर सिंह आर्य ने स बोधित करते हुए कहा कि यह हमारा सौभागय है कि हमने आजाद भारत में जन्म लिया है। लेकिन जिन महापुरूषों के कारण हम आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं हमें उनके जन्म दिवस के साथ साथ उनका बलिदान दिवस भी धूम धाम से मनाना चाहिए। जिससे आने वाली पीढी को आजादी की किमत हर पल याद रहे। इसीलिए श्रीहरिओम योगा सोसाईटी सभी महापुरूषों तथा क्रान्तिकारियों के जन्म एवं बलिदान दिवस पर अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। उन्होंने सभी से शहीद भगत सिंह के दिखाये रास्ते पर चलने का आहवान किया। इस अवसर पर डा. श्रीकान्त शर्मा, एंटी करपशन संस्था के जिला प्रीाारी कुलवीर सिंह आर्य, एस बी बंसल, अखिल मोहन अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, केके यादव, ओम प्रकाश, रवी चन्देल, रमेश मल्होत्रा, रोहित सैनी, सुरेश चौधरी, राजेन्द्र सिंह, जसवाल, आदि अनेक गण्मान्य लोग मौजूद रहे।




























