परवाणू के सुधांशू सहगल ने टफमैन -24 घंटे स्टेडियम रन में 176 किलोमीटर दौड़ कर तीसरा स्थान हासिल किया
जसवाल, परवाणू ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के एथलेटिक्स स्टेडियम में दो दिवसीय टफमैन -24 घंटे स्टेडियम रन शुरू हुई जिसमें हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के समाजसेवी वीरेंद्र सहगल के सुपुत्र सुधांशू सहगल अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यह प्रतियोगिता दो दिन तक चलेगी जिसमें हर वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। वीरेंद्र सहगल ने बताया कि यह प्रतियोगिता चंडीगढ़ की एक संस्था करवा रही है। उन्होंने कहा कि सुधांशू सहगल ने टफमैन -24 घंटे स्टेडियम रन में 176 किलोमीटर दौड़ कर तीसरा स्थान हासिल किया है और उनको अपने बेटे पर गर्व है।
































